Breaking

05 June 2023

पहले किया हिंदू महिला से निकाह फिर उतार दिया मौत के घाट


 जबलपुर। एक तलाक शुदा हिंदू महिला को पहले से मुस्लिम युवक ने शादी की और किराए से रहने लगा। लेकिन उसके बाद बंटू खान नाम के युवक ने  महिला को जानलेवा हमला कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने बंटू खान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

बताया जा रहा है कि खुशबू ठाकुर नाम की महिला का अपने पति से तलाक हो गया था। तलाक के बाद से खुशबू अकेले रह रही थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात बंटू खान नाम के एक युवक से हो गई। जैसे ही बंटी खान को पता चला,कि खुशबू का अपने पति से तलाक हो गया है ,उसने खुशबू को शादी का झांसा देकर अपने जाल में फसाया,फिर शादी करते हुए  खुशबू के साथ 3 सालों से किराए का मकान लेकर रहने लगा। इस दौरान बंटी खान ने कई मकान भी बदले। लेकिन बीती 27 मई को शादी किसी बात को लेकर खुश्बू और बंटू में विवाद हुआ जिसपर पर बंटू ने खुश्बू के साथ मारपीट की । जिसमें खुशबू के सिर पर गंभीर चोटें आई, और फिर बंटू खान किराए के मकान में खुशबू को गंभीर हालात में छोड़कर भाग गया। लेकिन जब घर का दरवाजा नहीं खुला,तब खुशबू के मकान मालिक ने जाकर देखा तो खुशबू गंभीर हालत में जमीन पर पड़ी हुई थी। जिसके बाद खुशबू को ईलाज के लिए मेडिकल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां ईलाज के दौरान खुशबू की मौत हो गई।


No comments:

Post a Comment

Pages