Breaking

17 June 2023

मोदी जी के कामों को नीचे तक ले जाएं मोर्चा कार्यकर्ता - डॉ. कठेरिया


भोपाल। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार सबका साथ और सबका विकास के मंत्र पर आगे बढते हुए हर समाज, हर वर्ग की भलाई के लिए योजनाएं चला रही है। समाज के हर तबके पर योजना का लाभ पहुंचे, इसकी जिम्मेदारी प्रशासनिक तंत्र के साथ ही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की भी है। पार्टी के विभिन्न मोर्चा अपने कार्यक्षेत्र के अनुसार सरकार की योजनाओं को नीचे तक ले जाने में अपनी भूमिका निभाएं। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी और सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया ने शनिवार को भोपाल के मानस भवन में दक्षिण पश्चिम विधानसभा के संयुक्त मोर्चा सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। डॉ. कठेरिया विशेष संपर्क अभियान के अंतर्गत अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल हुए। सम्मेलन को सांसद सुश्री प्रज्ञा सिंह ठाकुर, कलस्टर प्रभारी श्री सुरेश आर्य ने भी संबोधित किया। 

1980 से हमारी गौरवशाली यात्रा आगे बढ रही है

डॉ. कठेरिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का आज का स्वरूप जितना विशाल है, उतना ही बडा हमारा संघर्ष है। जनसंघ से हमारे विचार का बीजारोपण हुआ, जिसके बाद जनता पार्टी और भाजपा के रूप में हम आगे बढे़। 1980 से हमारी गौरवशाली यात्रा आगे बढी है। इस यात्रा में हमारे लाखों कार्यकर्ताओं का त्याग और बलिदान शामिल है। आज भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल बनी है तो इसके पीछे कार्यकर्ताओं की मेहनत और त्याग विद्यमान है। उन्होंने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि हमें प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के रूप में एक सक्षम नेतृत्व मिला है। मोदी जी और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का चारों दिशाओं में विस्तार हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता होने के नाते हम संगठन के विस्तारीकरण में अपनी भूमिका निभाएं।


देश के सर्वोच्च पदों पर हमारे दल के सामान्य कार्यकर्ता पहुंचे

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के विस्तार में अलग अलग मोर्चो की महत्वपूर्ण भूमिका है। पार्टी का विचार और काम नीचे तक हर वर्ग में पहुंचे, इसके लिए पार्टी ने मोर्चो का गठन किया है। मोर्चा की ताकत बढी है। अलग अलग वर्गों से निकले पार्टी कार्यकर्ता आज देश के सर्वोच्च पदों पर आसीन है। जनजातीय वर्ग से श्रीमती द्रोपदी मुर्मू आज राष्ट्रपति है। वहीं मंडल अध्यक्ष और बूथ अध्यक्ष के पदों पर रहने वाले कार्यकर्ता आगे बढते हुए देश के रक्षा मंत्री और गृह मंत्री के रूप में कार्य कर रहे है। उन्होंने किसान मोर्चा के पदाधिकारियों से कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने किसानों को सम्मान निधि देकर उनके दुख दर्द को समझा। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने आगे बढाते हुए 6 हजार रूपए और जोडें। आज प्रदेश के किसानों को सालाना किसान सम्मान निधि के 12 हजार रूपए मिल रहे है। डॉ. कठेरिया ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार ने समाज के अलग अलग वर्गों के लिए जो योजनाएं चलायी है उन्हें प्रत्येक मोर्चा बूथ स्तर तक ले जाएं।  


No comments:

Post a Comment

Pages