Breaking

07 June 2023

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा भाजपा कार्यकर्त्ता ठानले तो हर बूथ कांग्रेस मुक्त हो जायेंगे


 पन्ना। कांग्रेस के नेता एक नंबर के झूठेले है, जनता में भ्रम फ़ैलाने के लिए कांग्रेसी 24 घंटे सिर्फ झूठ बोलते है। अगर हम बूथ पर नही जायेंगे तो कांग्रेस के नेता लाड़ली बहना योजना में महिलाओं को मिलने वाले लाभ का दुष्प्रचार करेंगे। जबकि हकीकत यह है कि प्रदेश में 15 महीने कांग्रेस की सरकार थी, तब इन्होने भाजपा सरकार के समय की सभी जनकल्याण की योजनाएं बंद कर दी थी। कमलनाथ सरकार ने गरीबों को 1 रुपया तक नहीं दिया लेकिन आज विपक्ष में है तो 1500 रूपये देने का फिर झूठा वादा कर रहे है। कांग्रेस के इन झूठेले को जवाब देने का काम हमारे बूथ कार्यकर्ताओं का है। कार्यकर्त्ता बूथ तक जाकर जनता को कांग्रेस की हकीकत बताएं। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने बुधवार को पन्ना के अजयगढ़ में त्रिदेव, पंच परमेश्वर सम्मेलन एवं धर्मपुर में आयोजित लाभार्थी सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कही। प्रदेश सरकार के मंत्री श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने भी सम्मलेन को सम्बोधित किया। 

मोदी सरकार के 9 वर्षों में देश की राजनीति में सकारात्मक परिवर्तन हुआ

श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में बीते 9 वर्षों में देश की राजनीति में सकारात्मक परिवर्तन हुआ है। भाजपा सरकार की जनहितकारी नीतियों से न सिर्फ नागरिकों का जीवन बदला है बल्कि हमारा देश भी विकास पथ पर तेजी से अग्रसर हुआ है। श्री शर्मा ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा संचालित उज्जवला योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, अन्नपूर्णा योजना समेत किसान सम्मान निधि जैसी कई लोकहितैषी योजनाओं से गरीबों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है। वहीं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश को विकसित और प्रगतिशील मध्यप्रदेश बनाया है। आज प्रदेश में 45 लाख बेटियां लाड़ली लक्ष्मी बनी है। उन्होंने कहा कि लाड़ली बहना की पात्र बहनों को स्वीकृति पत्र वितरित हो रहे है, 10 जून से इन बहनों खातों में एक हजार रूपये पहुंचेंगे। ऐसा कोई बूथ नहीं होगा जहाँ बहनों को इस योजना का लाभ नहीं मिला होगा। कार्यकर्त्ता हर बूथ पर योजनाओं के हितग्राहियों से संपर्क कर उन्हें पार्टी से जोड़े। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अल्पसंख्यक वर्ग को सिर्फ वोट बैंक मानकर इन तक विकास योजनाएं नहीं पहुंचने दी। आज भाजपा सरकार में हर योजना का लाभ अल्पसंख्यक वर्ग को भी मिल रहा है। 36 प्रतिशत अल्पसंख्यक बहने लाड़ली बहना योजना में शामिल है। 

20 से 30 जून तक घर-घर जाकर सम्पर्क करेंगे कार्यकर्ता

प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि बूथ कार्यकर्ता भाजपा संगठन की मूल ताकत हैं, और यही बूथ कार्यकर्ता केन्द्र एवं प्रदेश भाजपा सरकार की जनहितैषी योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को दिलाने और संगठन के विभिन्न अभियानों से उन्हें जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि 20 से 30 जून के बीच प्रदेश में महाजनसम्पर्क अभियान चलेगा। इस अभियान में कार्यकर्त्ता 10 दिनों तक घर- घर जाकर गरीबों का जीवन बदलने वाली गरीब कल्याण की योजनाओं का प्रचार करेंगे। श्री शर्मा ने कहा कि बूथ कार्यकर्ता अगर वो ठान लें तो हर बूथ कांग्रेस मुक्त हो जाएंगा। प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि हमारे बूथ के त्रिदेव, पन्ना प्रमुख समेत सभी कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और समर्पण भाव के बल पर हम हर बूथ पर 51 प्रतिशत वोट शेयर बढ़ाने का जो लक्ष्य निर्धारित किया है उसे पूरा करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव और 2024 में लोकसभा के चुनाव में जीत का इतिहास बनाएंगे। 

प्रदेश अध्यक्ष ने बूथ समिति सदस्यों को दिया संपदा कार्ड

श्री विष्णुदत्त शर्मा ने सम्मेलन में बूथ समिति के पदाधिकारी और सदस्यों को संपदा कार्ड सौंपते हुए कहा कि बूथ कार्यकर्ताओं को मिला ‘संपदा’ कार्ड आपके सम्मान, पहचान देने के साथ ही अपने संगठन के प्रति दायित्व का भी बोध कराता है। अपने-अपने बूथों पर आप त्रिदेव ही भाजपा संगठन के आधार हैं। उन्होंने कहा कि आज भाजपा नागरिकों में सबसे ज्यादा लोकप्रिय दल कहा जाता है तो उसके पीछे हमारे बूथ स्तर के सभी कार्यकर्ताओं का अथक परिश्रम और समर्पणभाव है। मुझे अपने कार्यकर्ताओं पर गर्व है कि उनकी कडी मेहनत से प्रदेश में 38 लाख कार्यकर्ताओं का डिजिटल पंजीयन हुआ है। उन्होंने कहा कि डिजिटल बूथ बनाने में मध्यप्रदेश रोल मॉडल बना है।

No comments:

Post a Comment

Pages