Breaking

18 July 2023

60 सीटों पर बीजेपी-कांग्रेस में कड़ा मुकाबला, कांग्रेस ने कराया सर्वे


 भोपाल - मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी प्लानिंग की है। कांग्रेस ने पिछले तीन विधानसभा चुनाव में भारी सीटों का सर्वे कराया है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को सर्वे की जिम्मेदारी दी थी। दिग्विजय सिंह ने हार की वजह और पार्टी की कमजोर संगठन को लेकर रिपोर्ट आलाकमान को भेज दी है।

 इस रिपोर्ट में दिग्विजय सिंह ने बताया कि 60 से अधिक सीटें हैं। जिनमें बीजेपी से कांग्रेस का कड़ा मुकाबला है। दिग्विजय सिंह की रिपोर्ट के आधार पर पार्टी आलाकमान ने फैसला किया है कि अगस्त के पहले सप्ताह में लगातार हार वाली सीटों में विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया जाएगा। पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का कहना है कि दिग्विजय सिंह ने आलाकमान को रिपोर्ट दी है। इस रिपोर्ट के आधार पर 60 से अधिक सीटों पर पार्टी अगस्त में पहली सूची जारी करेगी। हालांकि यह भी माना जा रहा है कि प्रियंका गांधी भी सीटों को लेकर मध्य प्रदेश के कांग्रेस संगठन से चर्चा करेंगे। आने वाले 22 जुलाई को ग्वालियर में प्रियंका गांधी का दौरा है। 


No comments:

Post a Comment

Pages