Breaking

21 July 2023

मध्यप्रदेश मेरा मंदिर, जनता मेरी भगवान और मैं उसका पुजारी हूँ


 नरसिंहपुर । विकास पर्व के छठवें दिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा पहुंचे। सीएम ने बरसते पानी में “जनदर्शन” (रोड शो) किया, इसके बाद सभा को भी संबोधित किया। जन-दर्शन के दौरान बरसते पानी में भी जनता का उत्साह स्पष्ट दिखाई दे रहा था। लाड़ली बहनें, भैया शिवराज के स्वागत में फूल मालाएं लेकर खड़ी थीं तो वहीं मुख्यमंत्री के प्रति अपार स्नेह और आशीर्वाद के रूप में जन सैलाब उमड़ रहा था।  इस अवसर पर सीएम ने नरसिंहपुर जिले में 4434 करोड़ रुपए लागत की शक्कर-पेंच लिंक संयुक्त परियोजना का भूमिपूजन भी किया ।  


शक्कर-पेंच लिंक संयुक्त परियोजना की सौगात 

सीएम शिवराज ने कहा किसान भाइयों, 4434 करोड़ रुपए से ज्यादा की हमारी शक्कर-पेंच लिंक संयुक्त परियोजना का आज भूमिपूजन हुआ है।  4434 करोड़ 2 लाख रुपया और इसके पहले चिंकी बोरास की सिंचाई परियोजना 5900 करोड़ रुपए की स्वीकृत की गई है।  ये 6 और 4 मिलाकर सवा 10 हजार करोड़, इसी साल में आपके भाई ने और भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने स्वीकृत किए हैं। उन्होंने कहा कि इससे नरसिंहपुर जिले के 197 गाँव में, छिंदवाड़ा के 95 गाँवों में और गाडरवारा के आसपास के 189 गांवों के खेतों में पानी पहुँचेगा।


प्रियंका जी, मध्यप्रदेश आकर झूठ तो मत बोलिए

सीएम शिवराज ने प्रियंका गांधी द्वारा बोले गए झूठ पर पलटवार करते हुए कहा कि प्रियंका जी मध्यप्रदेश में आकार झूठ मत बोलिए, किसानों के हित में भारतीय जनता पार्टी सरकार ने कई योजनाएं बनाईं, कांग्रेस ने कुछ नहीं किया। कांग्रेस की सरकार में किसानों को 18% ब्याज पर कर्ज मिलता था, हमने इसे धीरे-धीरे कम कर 0% किया। उन्होंने कहा कि किसान भाइयों आज प्रियंका गांधी ग्वालियर आई। वो कह रही थी, "किसानों की आमदनी 27 रूपए भी नही है।"अरे मेरी बहन, मध्यप्रदेश में आकर झूठ काहे को बोल रही हो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी 6 हजार रुपए साल दे रहे हैं। मामा अभी तक 4 हजार दे रहा था लेकिन अब बढ़ाकर मैंने भी कर दिए 6 हजार। अब किसानों को 12 हजार रुपए साल के हम सीधे दे रहे हैं। उन्होंने सवाल करते हुए कहा प्रियंका गांधी से पूछो, जितनी सुविधाएं और योजना किसान के लिए भारतीय जनता पार्टी सरकार ने चलाई कभी कांग्रेस ने चलाई थी क्या..?


कांग्रेस ने सिर्फ योजनाओं को बंद किया है 

उन्होंने कहा कि मेरी लाड़ली बहनों कांग्रेस ने कभी किसी के खाते में एक रुपए भी नहीं डाला और जब मैंने दे दिए, तो कह रहे हैं कि हम भी देंगे। कांग्रेस ने योजनाओं को सिर्फ बंद किया और हमने योजनाएं फिर शुरू कर दीं। कांग्रेस ने बैगा, भारिया और सहरिया जनजातीय की बहनों को जो हम 1 हजार रुपए प्रतिमाह देते थे उस योजना को भी बंद कर दिया था। संबल योजना भी कांग्रेस ने बंद कर दी थी।  कांग्रेस और कमलनाथ ने बच्चों के लैपटॉप के पैसों डालने की योजना बंद कर दी थी।  इन्होंने तो बुजुर्गों की तीर्थदर्शन योजना भी बंद कर दी थी, लेकिन अब भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने सभी योजना फिर से शुरू कर दी हैं, अब रेल से भी तीर्थ दर्शन होंगे और हवाई जहाज से भी तीर्थ दर्शन होंगे।


लाड़ली बहनों ये प्रेम और विश्वास का धागा है 

सीएम ने कहा मेरी बहनों मेरा संकल्प है बहनों की जिंदगी बदलना है, आज कई बहनों ने मुझे राखी बाँधी है,ये प्रेम के धागे हैं, ये विश्वास के धागे हैं, ये स्नेह और आत्मीयता के धागे हैं, मैं आपको विश्वास दिलाता हूँ कि आपके विश्वास को कभी टूटने नहीं दूँगा। चाहे कुछ हो जाए बहनों की आंखों में आसू नहीं रहने दूंगा। मेरी लाड़ली बहनों चिंता मत करना ये 1000 आखरी नहीं हैं, इस राशि को बढ़ाकर मैं 3000 हजार कर दूंगा । 25 तारीख से मेरी उन बहनों के भी फॉर्म भरवा रहा हूं, जिनकी उम्र 21 से 23 साल की है। जो रह गई थी उनके फॉर्म भी मैं भरवा रहा हूं।


मेरा जीवन सफल हो जाएगा 

उन्होंने कहा कि आपकी जिन्दगी बदल दी तो मेरी जिन्दगी बदल जाएगी, मेरा जीवन सफल हो जाएगा, यही भाजपा का संकल्प है। आज गाडरवारा आया हूँ यहाँ कि जरूरत के मुताबिक 300 बिस्तरों का अस्पताल बनाया जाएगा। एक शासकीय हाई स्कूल का उन्नयन करने का काम किया जाएगा। मांग के अनुसार यहाँ रोड बनाने की घोषणा करता हूँ। आंगनवाड़ी सहायिका का मानदेय साढ़े 700 नहीं 1500 किया जाएगा। नगर पंचायत और नगरपालिका में हमारे अध्यक्ष मौजूद हैं। विकास के लिए उन से चर्चा करके आज मैं राशि देने का इंतजाम करूंगा ताकि अपने अपने शहर का ढंग से विकास कर सके।

No comments:

Post a Comment

Pages