Breaking

03 July 2023

प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी सपा

 मुरैना। समाजवादी पार्टी प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। मुरैना जिले की छह विधानसभा सीटों पर चुनावी तैयारियों को लेकर मुरैना आना हुआ है। उक्त बात समाजवादी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष रामायण सिह पटेल ने कही। 

पटेल ने स्थानीय रेस्ट हाउस पर पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे।लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई है। एक सवाल के जवाब में हिंदुत्व की बात पर उन्होंने कहा कि हमारा देश ऑलरेडी हिंदू राष्ट्र है भाजपा हिंदू- मुस्लिम, मंदिर-मस्जिद की अफवाह फैलाकर आपसी विवाद फैलाकर सामाजिक सदभाव को बिगाडऩा चाहती है। पटेल ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री हर महीने कभी एक हजार करोड़, कभी दो हजार करोड़ कर्ज ले रहे हैं। आज म प्र में हर नागरिक के ऊपर ६० से ७० हजार रुपए कर्ज हो चुका है। आठ करोड़ की जनता पर सिर्फ कर्ज लादते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री देश के ८० करोड़ लोगों को राशन दे रहे हैं, केवल ४० करोड़ लोग बचे हैं। इससे लगता है कि देश में गरीबी आ चुकी है। इस अवसर पर सपा के प्रदेश महासचिव पुरुषोत्तम दुबे, जिलाध्यक्ष राजगुरू यादव प्रमुख रूप मौजूद रहे। समाजवादी पार्टी प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

भाजपा के खिलाफ पूरे देश में वातावरण


उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर मुरैना में आयोजित जिला कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद पदाधिकारियों से प्रत्याशी चयन पर चर्चा की गई। पटेल ने कहा कि भाजपा के खिलाफ पूरे देश में वातावरण बन चुका है। क्योंकि महंगाई, बेरोजगारी, और भृष्टाचार से जनता त्रस्त हो चुकी है, इस बार मप्र की जनता पूरी तरह से बदलाव के विचार में हैं। जनता यह चाहती है कि भाजपा को सत्ता से बाहर किया जाए। इसके लिए सपा संघर्ष कर रही है। इस बार सपा के बिना प्रदेश में कोई सरकार नहीं बन सकती। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का निर्देश हैं कि आप लोग मप्र में ऐसी तैयारी करें कि सत्ता में भागीदारी हो सके।


No comments:

Post a Comment

Pages