Breaking

06 July 2023

गृह मंत्री डॉ. मिश्रा शिवपुरी घटना को लेकर एक्शन में


भोपाल। प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने शिवपुरी के नरवर की घटना को मानवता को शर्मसार करने वाली घटना  बताया है। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की गई है। उनके खिलाफ एनएसए भी लगाया जाएगा। प्रशासन ने आरोपियों के अतिक्रमण पर बुलडोज़र चलाने की कार्यवाही भी की है। 


गृहमंत्री  डॉ. मिश्रा ने  कहा कि शिवपुरी की घटना मानवता को शर्मसार करता तालिबानी कृत्य है। इस घृणित कृत्य को दबाने के लिए कांग्रेस के लोगों ने प्रशासन को फोन किए। दलित युवकों को जूते की माला पहनाई गई। उसके मुंह में मल भरा गया। उसके बाद में अमानुषिक अत्याचार किए गए। यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। इस तरह के कृत्यों को मप्र में बर्दाश्त नहीं कर सकते। 


डॉ. मिश्रा ने बताया कि अजमल ,आरिफ ,शाहिद, इस्लाम ने इस निंदनीय कृत्य को अंजाम दिया है। डॉ. मिश्रा ने प्रशासन को एनएसए की कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।  उन्होंने कहा कि घृणित कार्य करने वाले आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाया जाएगा।इस तरह के कृत्य को मध्य प्रदेश में बर्दाश्त नहीं कर सकते। प्रशासन ने आरोपियों द्वारा किए गए अतिक्रमण पर बुलडोजर चला दिया।

No comments:

Post a Comment

Pages