Breaking

26 July 2023

विधानसभा चुनाव की ऐतिहासिक जीत में अजजा मोर्चा की निर्णायक भूमिका रहेगीः विष्णुदत्त शर्मा


  भोपाल। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने बूथ सशक्तिकरण का जो मंत्र हमें दिया है, उस मंत्र को हमें प्रत्येक बूथ पर साकार करना है। पार्टी ने इस दिशा में कार्ययोजना तैयार की है, उसे बूथ तक नीचे तक ले जाने की जिम्मेदारी प्रवासी कार्यकर्ताओं की है। 

अनुसूचित जनजाति की 47 विधानसभाओं और जिन विधानसभा में जनजाति वर्ग की संख्या 10 प्रतिशत से अधिक हैं ऐसी सभी 130 विधानसभाओं में भी प्रत्येक बूथ पर हमें 10 प्रतिशत वोट बढ़ाने लक्ष्य को पूरा करना हैं। आने वाले विधानसभा चुनाव में अजजा मोर्चा की निर्णायक भूमिका रहेगी। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के विधानसभा प्रवासी कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते हुए कही। वर्ग में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री व सांसद श्री गजेन्द्र सिंह पटेल, युवा आयोग के अध्यक्ष डॉ निशांत खरे, मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री कलसिंह भावर ने भी संबोधित किया। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व मोर्चा के प्रदेश प्रभारी श्री श्याम महाजन, विधायक श्री संजय शाह मंचासीन थे। 


योजनाओं के हितग्राहियों और बूथ के नवमतदाताओं से संपर्क कर उन्हें पार्टी से जोड़े

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश में 47 विधानसभा अनुसूचित वर्ग की आरक्षित है, वही कुछ विधानसभा ऐसी हैं, जिन्हें जनजातीय वर्ग प्रभावित करता है, ऐसे विधानसभाओं में जनजातीय वर्ग निर्णायक भूमिका में है। जनजाति बाहुल्य विधानसभाओं में भाजपा हर बूथ पर मजबूत हो इसकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मोर्चा के प्रवासी कार्यकर्ताओं की। उन्होंने कहा कि पार्टी ने बूथ सशक्तिकरण की दृष्टी से कार्य निर्धारित कियें है, उन्हें क्रियान्वित करने की जिम्मेदारी आपकी हैं। प्रवासीय कार्यकर्ता जब अपनी विधानसभाओं में जायें तो बूथ स्तर पर भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों और बूथ के नवमतदाताओं से संपर्क कर उन्हें पार्टी से जोड़े।   


No comments:

Post a Comment

Pages