Breaking

03 July 2023

मोहब्बत मे करा लिया लिंग परिवर्तन, प्रेमी निकला बेवफा


 कौशाम्बी। कौशाम्बी जिले के कौशाम्बी थाना क्षेत्र के दो युवकों की चौंकाने वाली प्रेम कहानी सामने आई है। प्रेम में पड़कर  एक नचनिया ने अपनी लिंग परिवर्तन करा लिया।  प्रेमी ने मौके पर शादी से इनकार कर दिया। उसकी बेवफाई से आहत होकर नचनिया ने प्रेमि के ऊपर कुकर्म का लगाया आरोप, जिसकी जानकारी पुलिस को दी कौशांबी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी


कौशांबी क्षेत्र का रहने वाला एक युवक पैसे से नर्तक है। वही नौटंकी एवं अन्य कार्यक्रमों में नाचने गाने का काम करता है। पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में उसने बताया कि वर्ष 2016 में वह करारी क्षेत्र में एक कार्यक्रम में नृत्य करने गया था। यहां उसकी मुलाकात का कौशाम्बी के रहने वाले एक युवक से हुई। युवक से उसकी गहरी दोस्ती हो गयी। दोनों मे सम्बन्ध इतने गहरे हो गए की एक दूसरे प्रेम करने लगे। दोनों ने परिणय सूत्र बंधने का वादा भी लिया। युवक ने नर्तक को दांपत्य जीवन मे बंधने से पहले लिंग परिवर्तन कराने के लिए भी कहा। इस पर नचनिया ने समझाया की ऐसा नहीं हो सकता। आरोप है की प्रेमी युवक ने लिंग परिवर्तन कराने के लिए सर्जरी कराने के लिए दबाव बनाया। आखिर मे नचनिया ने सर्जरी के लिए तैयार हो गया और अस्पताल मे लिंग परिवर्तन करा लिया। अभी नचनिया पूरी तरह से ठीक भी नहीं हो पाया ता की नचनिया का प्रेमी उसे अस्पताल मे ही छोड़ के भाग निकला। किसी तरह अस्पताल से घर लौटे नचनिया ने प्रेमी संपर्क करने की कोशिश की तो प्रेमी ने मिलने से इंकार कर दिया। अब प्रेमी युवक के परिवार वाले नचनिया को जान से मरने की धमकी दे रहे है।


No comments:

Post a Comment

Pages