Breaking

06 July 2023

छेड़छाड़ की शिकायत पर महिला पर एसिड अटैक


 खरगोन। खरगोन जिले के गोगांवा थाने के सुरपाला गांव में महिला पर एसिड अटैक का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने पुरानी रंजिश और छेडखानी के चलते  एसिड अटैक किया था। 

बताया जा रहा है  गोगांवा थाने में महिला के पति ने छेडखानी की शिकायत पूर्व में दर्ज कराई थी। आरोपी नरेन्द्र  ने सुरपाला में गेहूं पिसाने जा रही महिला पर एसिड से भरी बोतल से अचानक अटैक कर दिया। घायल महिला को जिला अस्पताल खरगोन में भर्ती कराया है। पुलिस ने आरोपी नरेन्द्र यशवंत को गिरफ्तार कर लिया है। महिला पर कथित एसिड अटैक से हडकंप मच गया है।  पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसिड अटैक के पीछे की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है।  महिला का हाथ,पीठ बुरी तरह झुलस गये। हलाकि सुखद है की वारदात में महिला का चेहरा बच गया। जिला अस्पताल पुलिस चौकी प्रभारी का कहना है की महिला पर एसिड अटैक को लेकर अस्पताल में भर्ती किया गया है। गोगांवा पुलिस की जाॅच के बाद वारदात का खुलासा होगा। पुलिस एसिड ही फेंका है या कोई और पदार्थ पड़ताल कर रही है। इधर  35 वर्षीय पीडित महिला कविता सेवकराम ने मीडिया को बताया की गेहूं पिसाने के लिए घर से निकली थी। बिजली बंद होने से आटा चक्की से वापस घर लौट रही थी। तभी गांव के नरेंद्र यशवंत ने उस पर तरल पदार्थ फेंक दिया। पहले महिला को लगा पानी है। लेकिन बाद में शरीर में जलन और कपड़े गलने लगे। हाथ पीठ सहित शरीर में कई जगह बुरी तरह जल गया। आरोपी नरेन्द्र पिता यशवंत पुरानी रंजिश रखता था। छेडखानी करता था। मेरी पति ने पहले भी गोगांवा थाने में छेडखानी का प्रकरण दर्ज कराया था। रंजिश के चलते आरोपी ने एसिड अटैक किया है।


No comments:

Post a Comment

Pages