Breaking

31 July 2023

जबर्दस्ती शादी करने के लिए बरात लेकर पहुंचा दूल्हा:बिना शादी वापस भेजा; दुल्हन के भाई का आरोप- शादीशुदा है लड़का

 



सिंगरौली के एक परिवार ने इंदौर में रहने वाले युवक के खिलाफ राऊ थाने में शादी के नाम पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। आरोपी अशोक बसंतलाल शाह निवासी कृष्णा पैराडाइज इंदौर है। उस पर धमकाने का भी आरोप है। पुलिस ने शनिवार को इस मामले में आरोपी दुल्हे के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी देने के मामले में केस दर्ज कर लिया है।

इंदौर के अशोक शाह की शादी सिंगरौली में रहने वाली की एक युवती से मार्च 2023 को तय हो गई थी। दहेज के नाम पर उसने बलेनो कार और कुछ रुपयों के लेनदेन किया। तय बात के मुताबिक लड़की के भाई मनीष ने अशोक को इंदौर आकर 5 लाख रुपए अपने ICICI बैंक अकाउंट से ट्रांसफर किए। आरोपी अशोक ने इस पैसे से रुक्मिणी मोटर्स से कार खरीदी ली। इसके बाद 30 अप्रैल 2023 को सिंगरौली में दोनों की सगाई भी हो गई। युवती के परिवार के मुताबिक तिलक में भी अशोक को 57 हजार रुपए नगद दिए गए।

इस दौरान लड़की के घर वालों को पता चला कि अशोक पर सतना के बैढ़न थाने में एक लड़की ने शारीरिक और मानसिक शोषण की शिकायत की है। परिवार को झूठे दस्तावेज से शादी करने की बात भी पता चली। इस बात से मनीष और उसके परिवार ने आरोपी अशोक से विवाद किया। कहा कि वे अब वह बारात लेकर नहीं आएं। इसके बावजूद आरोपी अशोक 2 मई को बरात लेकर सिंगरौली पहुंच गया। यहां परिवार ने शादी से इनकार कर दिया था।

No comments:

Post a Comment

Pages