Breaking

01 July 2023

केजरीवाल ने बीजेपी-कांग्रेस के नेताओं पर साधा निशाना


 ग्वालियर -दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल मेला ग्राउंड आम सभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि, बीजेपी ने मध्य प्रदेश व्यापम घोटाला कर मध्यप्रदेश का नाम बदनाम किया है।

मध्य प्रदेश के नेताओं ने पूरे देश में मध्यप्रदेश का नाम खराब किया है। दिल्ली में जब कांग्रेस की सरकार थी, तब कॉमनवेल्थ घोटाले, 2G घोटाला किये और  दिल्ली को घोटालों के नाम से जानते थे। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार आने के बाद अब दिल्ली की अलग पहचान है। आज दिल्ली अच्छी शिक्षा स्वास्थ्य के लिए पूरे देश में जानी जाती हैं। 


जैसे दिल्ली और पंजाब में लोगों ने आम आदमी पार्टी को मौका दिया। एक मौका मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी को एक मौका दें। मामा को भी भूल जाओगे और उनके चेलों को भी भूल जाओगे। 


No comments:

Post a Comment

Pages