Breaking

07 July 2023

बसपा के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का दामन


 भोपाल - जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आता जा रहा है। पार्टियों में दलबदल का सिलसिला भी आगे बढ़ते जा रहा है। 2023 चुनाव के पहले बसपा को करारा झटका लगा है।

 सैकड़ों की संख्या मैं बसपा कार्यकर्ताओं ने कमलनाथ के निवास पहुंचकर कांग्रेस का दामन थाम लिया है। कसरावद विधानसभा के बसपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री व विधायक सचिन यादव व कमलनाथ पीसीसी चीफ के हाथों से सदस्यता ग्रहण की है। बताया जाता है कि बसपा के पूर्व प्रदेश प्रभारी सहित कई महत्व पूर्ण पदों पर आसीन कार्यकर्ताओं ने कांग्रेश की सदस्यता ली है। विधायक सचिन यादव ने कहा कि यह तो एक शुरुआत है। आने वाले दिनों में हजारों की संख्या में बसपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता कार्यकर्ता लेंगे। 



No comments:

Post a Comment

Pages