Breaking

07 July 2023

कांग्रेस सरकार आने पर सिख समाज के साथ न्याय किया जायेगा : कमलनाथ


 भोपाल।  सिख समाज जनसेवा के प्रति समर्पण भाव रखने वाला समाज है। इस समाज के लोग अपने त्यौहारों जैसे बैशाखी, लौहड़ी, सिख गुरू साहेबान के गुरूपर्व बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं और बड़ी उत्सुकता के साथ बिना भेद-भाव के बड़े-बडे़ लंगरों का आयोजन कर लोगांे की सेवा पूर्ण निष्ठा और समर्पण भाव से करते हैं। कांग्रेस सरकार आने पर उनकी मांगों को उनकी मांगांे को दृष्टिगत रखते हुये सिख समाज के साथ न्याय किया जायेगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज अपने निवास पर आयोजित सिख समाज के वरिष्ठ समाजसेवियों, विभिन्न जिलों से आये गुरूद्वारा साहेब के अध्यक्षगण, कमेटी मेंम्बर्स व समाजबंधुओं की संयुक्त बैठक को संबोधित किया।

श्री कमलनाथ ने कहा कि चार महीने बाद विधानसभा के चुनाव होना है। भाजपा सरकार हर हथकंडे को अपनाकर आप लोगों को भ्रमित कर गुमराह करने का प्रयास करेगी। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि कांग्रेस सरकार आने ने आप सभी की समस्याओं का ध्यान रखा जायेगा और आपकी जो भी मांगे हैं उसे कांग्रेस वचन में शामिल कर उसे पूरा किया जायेगा। आप सभी कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने में पूरी निष्ठा से जुट जायंे और किसी भ्रमजाल का शिकार न हो। 

मप्र कांग्रेस कौमी एकता प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सचप्रीत सिंह (सच सलूजा) ने बैठक की अध्यक्षता करते हुये सिख समाज की ओर से विभिन्न समस्याओं को श्री कमलनाथ जी के समक्ष अवगत कराया। बैठक में तीर्थ दर्शन में जोड़े गये सिख धार्मिक स्थलों की यात्रा पुनः प्रारंभ करने, प्रदेश के विभिन्न गुरुद्वारा साहेब को दी गई ग्रांट जो भाजपा सरकार ने रोक दी थी, उसे फिर से शुरु करने, ‘‘खालसायी खेल गतका“ को स्कूल गेम्स में शामिल करने, सिख समुदाय के सिकलीगर बच्चों के लिए शिक्षा व स्किल डेवलपमेंट कोर्स शुरू करने, कांग्रेस संगठन में सिख समाज को हिस्सेदारी देने और आगामी चुनाव में सहभागिता व सत्ता में भागीदारी सुनिश्चित करने और विभन्न विषयों पर चर्चा हुई।


No comments:

Post a Comment

Pages