Breaking

19 July 2023

अवैध कालोनियों ने बढ़ाई नगर निगम की परेशानी


 भोपाल - राजधानी में अवैध कॉलोनियां बनाने वालों ने नगर निगम के लिए मुसीबतें खड़ी कर दी हैं। एक तरफ नगर निगम खुद सड़क की समस्या को लेकर परेशान हैं। नगर निगम के अंतर्गत आने वाली सड़कें बारिश में खराब हो चुकी है। अब कॉलोनियों की सड़कें भी खराब है ऐसे में नगर निगम के सामने चुनौती है कि पहले खुद की सड़कें बनाएं या फिर अवैध कॉलोनी बनाने वाले बिल्डरों की लापरवाही से परेशान जनता राहत दिलाए। 

सड़कों की समस्या को लेकर मालती राय का तर्क है कि बिल्डरों को कॉलोनियों की सड़कें बनानी चाहिए लेकिन उन्होंने नहीं बनाई। अब रहवासियों की मांग है कि नगर निगम सड़के बनाएं ऐसी स्थिति में नगर निगम सड़के नहीं बना सकता। क्योंकि बारिश का दौर जारी है और बिल्डरों की जिम्मेदारी थी कि वह लोगों को घर के साथ सड़क बना कर दे। राजधानी में नगर निगम में बारिश से पहले सड़कों की मरम्मत जरूर की लेकिन चंद दिनों की बारिश में ही सड़कों पर अब गड्ढे नजर आने लगे हैं। बता दें कि पिछले साल मुख्यमंत्री नए नगर निगम की सड़कों को लेकर नाराजगी जताई थी। शहर में गड्ढों से परेशान जनता मुख्यमंत्री को खुद निरीक्षण के लिए निकलना पड़ा था। इसके बाद नगर निगम ने 6 महीने के भीतर 90 से अधिक सड़कों का मरम्मत कराया है लेकिन सड़क के निर्माण में भ्रष्टाचार की पोल बारिश में खुल गई है।


No comments:

Post a Comment

Pages