Breaking

12 August 2023

प्रदेश भर में 13 से 15 अगस्त के बीच निकलेगी तिरंगा यात्राएं

 भोपाल। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने मन की बात कार्यक्रम में मेरी माटी-मेरा देश अभियान मनाने का आव्हान किया था। इसी कडी में भारतीय जनता पार्टी मेरी माटी-मेरा देश अभियान के अंतर्गत तिरंगा यात्राएं एवं हर घर तिरंगा जैसे अभियान चलाकर आमजन में देशभक्ति की भावना का वातावरण निर्मित करेंगे। 13 से 15 अगस्त के बीच प्रदेश भर में तिरंगा यात्राएं निकाली जायेगी, साथ ही पार्टी कार्यकर्ता महापुरूषों की मूर्तियों एवं स्मारकों पर माल्यार्पण करेंगे। कार्यकर्ता हर घर तिरंगा लगायेंगे। 14 अगस्त को प्रदेश भर में विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस के कार्यक्रम होंगे। 

प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने मेरी माटी-मेरा देश अभियान और विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस हेतु प्रदेश टोलियां गठित की है। मेरी माटी-मेरा देश अभियान हेतु गठित प्रदेश टोली में पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं प्रदेश कार्यालय प्रभारी श्री भगवानदास सबनानी, प्रदेश मंत्री श्री राजेष पांडे, श्री जयदीप पटेल, श्री मदन कुषवाह एवं विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस हेतु प्रदेश टोली में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. चिंतामणि मालवीय, प्रदेश मंत्री श्रीमती संगीता सोनी, श्री प्रभुदयाल पटेल शामिल है।


No comments:

Post a Comment

Pages