Breaking

14 August 2023

राजधानी में निकली 25 किमी लंबी तिरंगा यात्रा



भोपाल। हर घर तिरंगा' अभियान के तहत भोपाल में सोमवार को करीब 25 किमी लंबी तिरंगा यात्रा निकली।  दोपहर 12 बजे तिरंगा यात्रा कोलार रोड के मदर टेरेसा स्कूल के पास से शुरू हुई, जो बैरागढ़ पहुंचकर खत्म हुई। 

 तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में बाइक और कार से युवा शामिल हुए। देशभक्ति गानों में लोग झूमते दिखे। यात्रा के आयोजक विधायक रामेश्वर शर्मा ने बताया कि, मोदी सरकार के कार्यकाल में कश्मीर से धारा 370 खत्म हुई और कश्मीर से कन्याकुमारी तक सही मायने में भारत अब एक हुआ है। वहीं अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ है। देश का आर्थिक विकास भी द्रुत गति से दौड़ रहा है। संपूर्ण विश्व में भारतवंशियों का मान बढ़ा है।

पहले तिरंगा विशिष्ट व्यक्तियों द्वारा ही फहराया जाता था और सरकारी कार्यालयों की शोभा बढ़ाता था। अब मोदी सरकार ने भारत के आम नागरिक को अपने हाथों में तिरंगा थामने और घरों में तिरंगा फहराने का अधिकार दिया है, यह क्रांतिकारी कदम हे। अतः इस अधिकार के बारे में जन जागृति लाने और इसका उत्सव मनाने के लिए इस बार पहले से भी बड़ी तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया है। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाई... तिरंगा यात्रा मदर टेरेसा स्कूल मुखर्जी नगर कोलार से शुरू होकर भोपाल के अलग-अलग चौक-चौराहों से होती हुई संत हिरदाराम नगर पहुंची..करीब 500 से अधिक स्थानों पर यात्रा में शामिल लोगों का स्वागत हुआ। 




No comments:

Post a Comment

Pages