Breaking

26 August 2023

कांग्रेस के परिवारवाद पर बीजेपी का निशाना


 भोपाल - केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने परिवारवाद और कांग्रेस को लेकर निशाना साधा। अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस में होड़ मची हुई है। नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव के नाम पर स्मारक या सड़कों का नामकरण करने में होड मची है। आने वाले समय में किस-किस के नाम पर रखा जाएगा लेकिन उन्हें अब मौका नहीं मिलेगा। कांग्रेस के लिए परिवारवाद प्रथम है और बीजेपी सरकार के लिए राष्ट्रवाद प्राथमिकता है। 

अनुराग ठाकुर ने कमलनाथ तो दिग्विजय सिंह से सवाल करते हुए कहा कि वह बताएं कि 20 साल पहले किस हालत में मध्य प्रदेश को छोड़कर गए थे। बीमारू राज्य बना दिया था। बीजेपी की सरकार ने योजनाओं और लोगों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए इसे अव्वल राज्य का दर्जा दिलाया है। मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने सबसे ज्यादा बजट दिया। जिसकी वजह से मध्य प्रदेश की जीडीपी और विकास दर में बढ़ोतरी हुई है। राहुल गांधी की लद्दाख और कश्मीर दौरे को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 370 की धारा हटाई। जिसकी वजह से दोनों भाई बहन बर्फ के गोले फेंक कर छुट्टी अभी मना रहे हैं। नेहरू ने तो सियाचिन की जमीन चीन को दे दी। सियाचिन में स्थिति यह थी कि ना तो सैनिकों के पास बर्फ के बीच रहने के लिए जूते नहीं जैकेट न ही जैकेट थी। बीजेपी की सरकार ने सैनिकों को प्राथमिकता दी और उनके पीछे सरकार खड़ी रही। सभी व्यवस्थाएं सैनिकों के लिए की गई कांग्रेस सरकार में तो शुरुआत से ही भ्रष्टाचार सेना की खरीदी के लिए किया जाता था। 


No comments:

Post a Comment

Pages