Breaking

04 August 2023

जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी


 भोपाल - राजधानी में चौथे दिन भी जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल गांधी मेडिकल कॉलेज के बाहर जारी है। सीनियर डॉक्टर और गायनोलॉजिस्ट डिपार्टमेंट की एचओडी अरुणा कुमार को हटाने की मांग पर जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर हैं। जूनियर डॉक्टरों को प्रदेश सहित देश के डॉक्टर और मेडिकल कॉलेज एसोसिएशन का समर्थन मिला है। 

जूनियर डॉक्टरों का कहना है कि 5 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल जारी है। अभी तक 3 दिन पूरे हो चुके हैं लेकिन मांगों पर कोई विचार नहीं किया गया है। सरस्वती की मौत के बाद उन्हें इंसाफ की गुहार जूनियर डॉक्टर लगा रहे हैं। सरकार से भी मांग की गई है, यदि न्याय नहीं दिया जाता है तो पूरे प्रदेश भर में जूनियर डॉक्टर हड़ताल कर सकते हैं। फिलहाल प्रशासनिक किसी भी अधिकारी से जूनियर डॉक्टरों की बात नहीं हुई है। यहां तक कि चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने भी कार्रवाई का कोई आश्वासन कब तक जूनियर डॉक्टरों को
नहीं दिया है। 


No comments:

Post a Comment

Pages