Breaking

03 August 2023

कमल का फूल ही हमारा उम्मीदवार होगा - कैलाश विजयवर्गीय


  उज्जैन। 2023 के विधानसभा चुनाव, 2024 के लोकसभा चुनाव का सेमी फाईनल है, विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत ही 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में विश्व के नेता श्री नरेन्द्र भाई मोदी जी को प्रचण्ड बहुमत से तीसरी बार प्रधानमंत्री के पद पर काबिज करेगें। सभी कार्यकर्ता हमारा उम्मीदवार कौन होगा यह भूलकर सिर्फ पार्टी के लिये काम करें। व्यक्ति नहीं कमल का फूल ही हमारा उम्मीदवार होगा। यह बात भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री कैलाश विजयवर्गीय ने गुरुवार को उज्जैन ग्रामीण के बडनगर स्थित स्थानीय शांति कुंज वाटिका में बडनगर विधानसभा के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। 

विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए अनाम लोगों ने त्याग किया

श्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का राजनैतिक सफ़र जनसंघ से शुरू हुआ है। आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है तो इसके पीछे विचारधारा को आगे बढ़ाने वाले हमारे हजारों लोगों का त्याग और समर्पण छिपा है, जो कभी न पार्षद बनें, न विधायक बनें, न सांसद बनें। सिर्फ विचारधारा आगे बढे और राष्ट्र परम वैभव पर पहुंचे इसके लिए हमारे मातृ संगठन के लोग दिन रात एक कर काम करते है। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी अपनी राजनैतिक यात्रा कुर्सी के लिए नहीं देश के लिए करती है।  क्योकि हमारे लिए राष्ट्र प्रथम जिसके बाद दल और अंत में हम स्वयं को रखते है। उन्होंने कहा कि देश के विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार जरुरी है। आने वाले विधानसभा चुनाव में विधानसभा के हर बूथ पर भारतीय जनता पार्टी विजयी हो इसकी जिम्मेदारी प्रत्येक कार्यकर्त्ता की है। 


No comments:

Post a Comment

Pages