Breaking

04 August 2023

वोट तो आप देंगे ही, हमें आपका सपोर्ट भी चाहिए: मंत्री नरोत्तम मिश्रा


 सागर: सुरखी विधानसभा क्षेत्र में राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत जहां सभी समाजों वर्गों को साथ लेकर चल रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने सर्व ब्राह्मण समाज का सम्मेलन आयोजित कर बुंदेली परंपरा के साथ उनके पैर पखार कर सम्मानित किया।


सुरखी विधानसभा का ब्राह्मण समाज सर्व सम्मेलन का आयोजन शुक्रवार को होटल रॉयल पैलेस में आयोजित हुआ। इस दौरान राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत द्वारा समाजजनों को सम्मानित किया। विप्रजनों ने भी जय परशुराम घोष के साथ मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को आगामी विधानसभा चुनाव में जीतने का हाथ उठाकर आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम के दौरान लोक निर्माण मंत्री गोपाल, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, पद्मश्री राम सहाय पांडे, सर्व ब्राह्मण समाज प्रदेश उपाध्यक्ष सुखदेव मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया, वरिष्ठ भाजपा नेता राम अवतार पांडे आदि उपस्थित रहे।


सम्मेलन को संबोधित करते हुए गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि विप्रजनों में समाज को बदलने की ताकत है। वह समाज में बह रही धारा को बदल सकता है, यह हम सब पर ईश्वर की कृपा है। उन्होंने कहा कि वोटर नहीं बने, बल्कि सपोर्टर बने। जब सपोर्टर बनोगे तो गोविंद भाई को एहसास होगा कि चुनाव आपकी वजह से जीते हैं। तभी तो आप दबाव बनाकर अपना काम करा सकेंगे। मंत्री मिश्रा ने संस्कृति को लेकर कहा कि नासा ने भी राम सेतू के अस्तित्व को माना है। जबकि राम सेतू के अस्तित्व के बारे में हमारे ऋषि-मुनियों का विज्ञान शुरू से कहता आया है। उन्होंने पुष्पक विमान का जिक्र करते हुए कहा कि हमारी भारतीय संस्कृति का विज्ञान इतना उत्कृष्ट था कि जब भगवान श्री राम लंका से जिस विमान से लौटे थे तो वह विमान लोगों की संख्या के हिसाब से बड़ा-छोटा हो जाता था। यहां तक अभी वर्तमान विज्ञान पहुंचा भी नहीं है। यही हमारी समृद्ध संस्कृति की पहचान है। गृह मंत्री मिश्रा ने विप्रजनों से हाथ उठवाकर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को आगामी विधानसभा चुनाव में जीत का आह्वान किया।


No comments:

Post a Comment

Pages