Breaking

17 August 2023

लकड़ी लेने जंगल गए व्यक्ति पर बाघ ने किया हमला


 सिवनी। कान्हा नेशनल पार्क से लगे हुए ग्राम सौंप के जंगल में बाघ के हमले में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया कि दोपहर के समय धरम सिंह मरावी उम्र 40 अकेले लकड़ी लेने के लिए जंगल गया हुआ था। जहां कक्ष क्रमांक  326 बीट सारा परिक्षेत्र अंजनिया मोहगांव प्रोजेक्ट अंतर्गत जंगल में पीछे से बाघ ने धरम सिंह मरावी पर हमला कर दिया। 

इस हमले में धरम सिंह को गर्दन में गंभीर चोंटे आई। बाघ के इस प्राणघातक हमले में गंभीर घायल धरम सिंह मरावी ने हिम्मत दिखाई, खून से लतपथ होने के बावजूद हिम्मत रख लगभग डेढ़ किमी पैदल चलकर जैसे-तैसे जंगल से बाहर आया और जंगल के नजदीक काम करते मजदूरों को देखा तो उन्हें को आवाज़ देकर मदद के लिया बुलाया। जेसे ही मजदूरों धरम सिंह मरावी के पास पहुंचते ही वे अचेत होकर गिर गये। मजदूरों ने वन विभाग के अधिकारियों एवं धरम सिंह के परिजनों को घटना की सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के कर्मचारी और परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने एम्बूलेंस की मदद से धरम सिंह को बम्हनी अस्पताल इलाज के लिये ले गये। फिर बम्हनी अस्पताल से जिला अस्पताल पहुंचाया गया है जहा इलाज जारी है।


No comments:

Post a Comment

Pages