Breaking

03 August 2023

सुसाइड केस में डॉक्टरों का धरना जारी


 भोपाल - राजधानी के गांधी मेडिकल कॉलेज में छात्रों की सुसाइड के मामले में दूसरे दिन भी जूनियर डॉक्टरों ने हड़ताल जारी रखी। हड़ताल की वजह से हमीदिया अस्पताल में इलाज व्यवस्था प्रभावित हुई। ओपीडी से लेकर सर्जरी तक जूड़ा की हड़ताल की वजह से टाल दी गई। जूनियर डॉक्टरों ने स्पष्ट किया है कि जब तक  गायनोलॉजिस्ट डिपार्टमेंट की एच ओ डी  को हटाया नहीं जाता है। जूनियर डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी। 

जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन के प्रवक्ता कुलदीप का कहना है कि बालासरस्वती के सुसाइड के मामले के बाद भी कल डॉक्टर को धमकाया गया है। गांधी मेडिकल कॉलेज के सीनियर डॉक्टरों का रवैया खराब है। इस वजह से दूसरे दिन भी जूनियर डॉक्टरों ने हड़ताल जारी रखी है। जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन की चेतावनी है कि जब तक सुधार नहीं होगा। डॉक्टर की हड़ताल जारी रहेगी। पूरे प्रदेश को देश भर से जूनियर डॉक्टरों को समर्थन मिल रहा है। 


No comments:

Post a Comment

Pages