Breaking

03 August 2023

हर खेत को मिल रहा पानी, घर-घर पहुंच रहा शुद्व पेयजल : रणवीर सिंह रावत


  भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री श्री रणवीर सिंह रावत ने कहा कि मध्य प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी सरकार ने 18 साल में जलसंरक्षण के क्षेत्र में अद्भुत और अतुलनीय काम किया है। आज हर घर तक पाइप-लाइन के माध्यम से शुद्व पेयजल पहुंचाया जा रहा है तो हर खेत तक सिंचाई का पानी पहुंच रहा है।

 मध्यप्रदेश में वर्ष 2003 में सरकारी स्रोतों से सिंचित कुल क्षेत्रफल सात लाख हेक्टेयर था, जो अब 47 लाख हेक्टेयर को पार कर गया है। सिंचाई और पेयजल परियोजनाओं को लेकर किए गए भागीरथी प्रयासों का ही नतीजा है कि आज मध्य प्रदेश रिकार्ड तोड़ अन्न उत्पादन में अग्रणी राज्य बना है। इसके लिए मध्य प्रदेश को लगातार कृषि कर्मण अवार्ड मिल रहा है। मिस्टर बंटाढार सरकार के समय 2003 के पहले का दौर भी प्रदेश की जनता ने देखा है जब लोगों को न तो शुद्व पेयजल मिलता था और न ही किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिलता था। किसानों की खेती पानी के अभाव में बंजर पड़ी रहती थी। लेकिन आज मध्य प्रदेश के हर किसान की खेती फसलों से लहलहाती है और प्रदेश का किसान आत्मनिर्भर बन रहा है। 


No comments:

Post a Comment

Pages