Breaking

18 September 2023

चचा जान दिग्विजय सिंह का पाकिस्तान प्रेम फिर उजागर,थीम सांग भी वही से चुराया:डॉ नरोत्तम मिश्रा



  भोपाल। प्रदेश कांग्रेस द्वारा निकाली जाने वाली जन आक्रोश यात्रा का थीम सांग दरअसल पाकिस्तान से चुराया हुआ है। गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने आज यह आरोप लगाते हुए मीडिया के सामने सबूत भी पेश किए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और चचा जान दिग्विजय सिंह का पाकिस्तान प्रेम जगजाहिर है लेकिन यह प्रेम यहां तक पहुँच जाएगा इसकी उम्मीद नही थी।

प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि  कांग्रेस और चचा जान दिग्विजय सिंह का पाकिस्तान प्रेम जग जाहिर है। चचा जान पाकिस्तान के छतिग्रस्त पुल को ट्वीट कर यहां का पुल बता देते है। उन्हें उज्जैन में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे काजी साहब जिंदाबाद सुनाई देते है। अब तो उन्होंने कांग्रेस चुनाव प्रचार जन आक्रोश यात्रा का थीम सांग ही वहां से चुरा कर इस प्रेम कि सारी सीमाए लांघ दी है।डॉ मिश्रा ने मीडिया के सामने पाकिस्तान के एक राजनैतिक दल का थींम सांग का वीडियो दिखाया जो हूँ बहु कांग्रेस के चलो चलो थीम सांग  जैसा था। उसकी धुन भी वही थी।उन्होंने कहा कि यह घटना यह भी सिद्ध करती है कि कांग्रेस बौद्धिक रूप से भी दिवालिया हो चुकी है।


गृह मंत्री ने कहा कि  मेरी तो यह समझ मे नही आया कि यह थीम सांग चचा जान दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस को बढ़ाने के लिए बनवाया है कि कमलनाथ जी को चिढ़ाने के लिए। कही ऐसा तो नही कि  कमलनाथ जी ने उनको फ़ोटो  नही लगाई  इसलिए उन्होंने उसका बदला इस तरह लिया ।

वैसे  कमलनाथ जी को भी  चलो ,चलो से ज्यादा ही प्यार है। पहले चलो चलो कर 22 से अधिक अपने विद्यायक विदा कर दिए। फिर   चलो चलो कर अपनी ही सरकर गिरा दी।उसके बाद चलो चलो कर राष्ट्रपति चुनाव में क्रॉस वोटिंग करा खुद कि साख गिरा दी और अब थीम सांग बनाकर जनता को चलो चलो कर उसका भी अपमान कर रहे है।  डॉ मिश्रा ने कहा कि जनता इस चलो चलो का जवाब कांग्रेस को देने के लिए पूरी तरह तैयार है। चुनाव के समय जनता भी कांग्रेस को कहने वाली है चलो ,चलो।

No comments:

Post a Comment

Pages