Breaking

11 September 2023

आपके द्वारा भाजपा के हाथ मजबूत करने से सरकार कर सकी प्रदेश का चहुंमुखी विकास

 


दतिया। आपके वोट की ताकत की वजह से भारतीय जनता पार्टी की सरकार अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण, कश्मीर से धारा 370 हटाने, उज्जैन में महाकाल लोक का निर्माण, देश की गरीब बहनों को उज्ज्वला का कनेक्शन, घर-घर शौचालय, पीएम आवास, लाड़ली बहनों को आत्मनिर्भर बनाने का काम कर सकी है। विकास की अविरलधारा इस तरह बहती रहे, इसके लिए फिर से आपको भाजपा के हाथ मजबूत करना है। इसलिए किसी के बहकावे में न आते हुए मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड बहुमत की सरकार बनाएं, जिससे मध्यप्रदेश को विकसित प्रदेश बनाने का सपना साकार किया जा सके। यह बात केन्द्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र खटीक, पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री प्रभात झा, मध्य प्रदेश शासन के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा एवं सांसद श्रीमती संध्या राय ने सोमवार को ग्वालियर-चंबल संभाग की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान दतिया-इंदरगढ़ में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कही। इससे पूर्व आज सुबह दतिया जिले के भांडेर से यात्रा का शुभारंभ हुआ। यात्रा का जगह-जगह भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत स्थानीय लोगों ने किया। 

आपके वोट की ताकत से सरकार कर रही देश-प्रदेश का चहुंमुखी विकासः डॉ. वीरेन्द्र खटीक

दतिया में जनसभा को संबोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र खटीक ने कहा कि आप सभी का आशीर्वाद लेने हम आए हैं। पिछले वर्षों में जो भी काम भाजपा द्वारा किए गए हैं, उनके बारे में आप सभी भलीभांति जानते हैं। 2023-24 में भाजपा जब फिर से सत्ता में आएगी तो शेष रह गए कार्यों को पूरी प्राथमिकता से पूरा किया जाएगा। उन्हांने कहा कि पिछले दिनों मेरा बिहार जाना हुआ तो वहां की बहनों ने कहा कि मंत्री जी हमें भी मध्य प्रदेश सरकार की तरह लाडली बहन का लाभ क्यों नहीं मिल पा रहा है तो मैंने कहा कि बिहार में यदि हमारी सरकार आई तो मध्य प्रदेश की तरह यहां की बहनों को भी योजना का लाभ दिया जाएगा। इसके माध्यम से मैं यह बताना चाहता हूं कि लाडली बहना योजना की प्रशंसा पूरे देश में हो रही है। उन्होंने कहा कि आपके वोट की ही ताकत है, जो आज हम अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण कर पाए हैं, कश्मीर से धारा 370 और 35-ए से हटा पाए हैं। उज्जैन में महाकाल लोक का निर्माण कर पाए हैं। देश की गरीब बहनों को उज्ज्वला का कनेक्शन दे पाए हैं, घर-घर शौचालय बनवा पाए हैं। करोड़ों लोगों के लिए पीएम आवास, गरीब भाई बहनों को निःशुल्क इलाज के लिए आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजना, बेटियों-बहनों को सशक्त बनाने के लिए लाड़ली लक्ष्मी लाडली बहना जैसी बीसियों योजनाएं चला पा रहे हैं, जिनकी बदौलत देश और प्रदेश में चहुंमुखी हो रहा है। 

भाजपा शासन में विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा प्रदेशः प्रभात झा

पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री प्रभात झा ने कहा कि डॉ. नरोत्तम मिश्रा जिस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं, उस क्षेत्र में भाजपा के शासनकाल में विकास की नई इबारत लिखी गई है। डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने दतिया में विकास की जो गंगा बहाई है, उसे लोग हमेशा याद रखेंगे। विकास की यह गंगा यूं ही बहती रहे इसके लिए आप सबका समर्थन भाजपा के लिए जरूरी है। प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने न केवल सिर्फ एक कुशल प्रशासक का फर्ज निभाया है बल्कि एक भाई, एक मामा की भूमिका में भी हमेशा अपने प्रदेश के गरीब भाई-बहनों की सेवा में लगे रहते हैं। उनके नेतृत्व में प्रदेश आज बीमारू राज्य की श्रेणी से निकलकर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में हमारे विकास कार्य ही कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर देंगे। लेकिन इसके लिए आपका वोट भी जरूरी है। इसलिए आज मैं आपसे आशीर्वाद के साथ-साथ एक वचन लेना आया हूं कि आपका वोट और सपोर्ट भाजपा को इसी तरह मिलता रहेगा।


No comments:

Post a Comment

Pages