Breaking

10 September 2023

अंत्योदय के साथ-साथ भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए संकल्पित है भाजपा सरकारः फग्गन सिंह कुलस्ते


 सीधी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की सरकारें सेवा, सुशासन, स्वराज और गरीब कल्याण के लिए भाजपा समर्पित हैं। केंद्र और राज्य सरकारों की दर्जनों योजनाएं लोगों का जीवन स्तर उठा रही हैं। गरीब कल्याण और अंत्योदय के साथ-साथ भाजपा की सरकारें भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए संकल्पित  हैं, लेकिन इस संकल्प को पूरा करने के लिए आपका आशीर्वाद जरूरी है। यह बात केंद्रीय मंत्री श्री फग्गनसिंह कुलस्ते ने रविवार को सीधी के पूजा पार्क में विंध्य क्षेत्र की जन आशीर्वाद यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कही। सभा को सांसद श्रीमती पाठक एवं स्थानीय विधायक पं. केदारनाथ शुक्ला ने भी संबोधित किया। 

हर वर्ग का कल्याण भाजपा सरकारों का उद्देश्य 

जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री श्री कुलस्ते ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पेसा कानून लाकर जनजातीय समुदाय को उनका हक प्रदान करने में अतुलनीय सफलता हासिल की है। लाडली बहना योजना के अंतर्गत 1.25 करोड़ से अधिक महिलाएं लाभान्वित हुई हैं। सागर में समरसता के प्रतीक संत रविदास जी का भव्य स्मारक 100 करोड़ की लागत से बनने जा रहा है। सरकार की गरीब कल्याण योजना के कारण प्रदेश में 1.36 करोड़ लोग गरीबी रेखा से मुक्त हुए हैं। ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में 15.42 करोड़ के निवेश प्राप्त हुए, जिनसे 29 लाख युवाओं को रोजगार प्राप्त होगा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत 80 लाख से अधिक किसानों को प्रति वर्ष 12000 रुपए दिए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास शहरी और ग्रामीण योजनाओं में प्रदेश के 44 लाख परिवारों को पक्के मकान दिये गए हैं। 


No comments:

Post a Comment

Pages