Breaking

10 September 2023

पूर्व विधायक गिरिजाशंकर कांग्रेस में शामिल


 भोपाल।  होशंगाबाद के कद्दावर भाजपा ने गिरजाशंकर शर्मा ने आज अपने हजारों समर्थकों के साथ प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित एक समारोह में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी की उपस्थिति में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। वहीं टीकमगढ़ पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती के क्षेत्र के कद्दावर नेता ने आज कांग्रेस में अपनी घर वापसी की। श्री कमलनाथ ने खचाखच भरे सभागार में पार्टी का दुपट्टा पहनाकर दोनों नेता ओं सहित सभी समर्थकों का कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया। गिरजा शंकर होशंगाबाद में बीते 40 वर्षों से भाजपा की राजनीति से जुडे़ हुये थे, वहीं भक्ति तिवारी पूर्व में कांग्रेस पार्टी के नेता रहे, लेकिन बीच में भाजपा में चले गये थे, आज वे अपनी गलती का अहसास कर पुनः कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गये हैं।  

श्री कमलनाथ ने कहा कि श्री शर्मा और श्री तिवारी जी अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी में अपनी निष्ठा और सच्चाई के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल हुये हैं, इन्होंने कोई समझौता कोई शर्त नहीं रखी यह तो भाजपा की जनविरोधी नीतियों, भाजपा राज में प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार और हर वर्ग पर हो रहे अत्याचारों से त्रस्त होकर जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ने कांग्रेस पार्टी में शामिल हुये हैं। 

श्री कमलनाथ ने कहा कि यह चुनाव किसी उम्मीदवार का नहीं, मप्र के भविष्य का चुनाव है, युवा पीढ़ी के भविष्य का चुनाव है। आज प्रदेश का हर वर्ग परेशान है, छोटे से लेकर बड़ा व्यापारी, नौजवान, महिला, अजा, अजजा सभी भाजपा की नीतियों से त्रस्त्र है। प्रदेश में एक करोड़ से अधिक युवा बरोजगार है, बेरोजगारी चरम पर है, उसका भविष्य अंधकार में है। आज सबसे बड़ी चुनौती नौजवानों की है, प्रदेश का युवा ठेका अथवा कमीशन नहीं, अपने हाथों में काम चाहता है। यदि युवाओं का भविष्य ही अंधकार में रहेगा तो प्रदेश के भविष्य का नव निर्माण कैसे होगा। मप्र में शिवराज सरकार ने भ्रष्टाचार की एक व्यवस्था बना रखी है। यहां हर व्यक्ति या तो भ्रष्टाचार का शिकार है या भ्रष्टाचार का गवाह है। प्रदेश की 70 प्रतिशत अर्थ व्यवस्था कृषि पर आधारित है, और यदि हमारा किसान खाद, बीज, के लिए भटकता रहा तो प्रदेश किस पटरी पर जायेगा, हमारा अन्नदाता किसान कहां जायेगा, कैसा होगा प्रदेश का भविष्य। 


No comments:

Post a Comment

Pages