Breaking

07 September 2023

सनातन पर हमला करने वालों का राजनीतिक अंत होगा- सीएम


 भोपाल। देशभर में आज भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। कृष्ण मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल के बरखेड़ी स्थित राधा कृष्ण मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन द्वारा सनातन धर्म पर दिए गए बयान पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान के उनके साथ भाजपा के कई नेता भी थे।

सीएम ने कहा कि कन्हैया आते है, आते रहे हैं और आते रहेंगे। सदेव थे, हैं और रहेंगे। कन्हैया सनातन है। न उनका आदि है न अंत है। जो सनातन का विरोध कर रहे हैं। उनका राजनीतिक अंत जरूर होगा। बता दें तमिलनाडू के सीएम के स्टालिन के बेटे और डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन ने बयान दिया था कि सनातन धर्म। डेंगू, मच्छर, मलेरिया या कोरोना जैसा। जिसका हमें विरोध नहीं करना है। बल्कि इसे मिटा देना चाहिए।

कांग्रेस जन आक्रोश यात्रा पर सीएम ने कसा तंज
कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा को लेकर सीएम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा को जनता का प्यार, आशीर्वाद और समर्थन मिल रहा है। जिनको प्यार और आशीर्वाद मिलेगा। वह आशीर्वाद मांगेंगे। वहीं, जिनको आक्रोश मिलेगा वह आक्रोश यात्रा निकालेंगे। सीएम ने कहा कि आक्रोश इसलिए है क्योंकि कांग्रेस ने 900 वचन में कोई वजन पूरा नहीं किया था। मध्य प्रदेश को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया था। जनधन योजना खा गए और जल जीवन जैसी योजना शुरू नहीं की। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लिए नाम नहीं भेजे।

कांग्रेस ने बंद कर दी थी तीर्थ यात्रा
किसानों के साथ धोखा किया। आक्रोश इसलिए है कि दो लाख पीएम आवास वापस लौटा दिए थे। संबल योजना बंद कर दी थी। बच्चों के जन्म पर राशि देना बंद कर दी थी। बच्चियों की शादी की राशि भी नहीं दी। मेरे भांजे भाजियों के लैपटॉप छीन लिए थे। साइकिल देना बंद कर दी थी। मुख्यमंत्री मेधावी योजना ठंडे बस्ते में डाल दी थी। बुजुर्गों की तीर्थ यात्रा करना बंद कर दी थी। इसलिए कांग्रेस जन आक्रोश यात्रा निकाल रही है। हम आशीर्वाद के लिए जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रहे हैं।


No comments:

Post a Comment

Pages