Breaking

09 September 2023

रीवा का विकास जारी रहे, इसके लिए फिर भाजपा को जिताएं: रवि किशन


 रीवा। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान की सरकार ने रीवा क्षेत्र का चहुंमुखी विकास किया है। विकास का यह सिलसिला जारी रहे, इसके लिए आप भाजपा को पुन: आने वाले चुनावों में जीत दिलाएं। यह बात विख्यात अभिनेता एवं गोरखपुर से पार्टी सांसद श्री रवि किशन ने शनिवार को रीवा के राजनिवास में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही। इसके साथ ही गुढ़ विधानसभा क्षेत्र के जिगनहाई से विंध्य क्षेत्र की जन आशीर्वाद यात्रा शुरू हुई। अभिनेता एवं सांसद श्री रविकिशन जन आशीर्वाद यात्रा में भी शामिल हुए।  


मीडिया प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए अभिनेता एवं सांसद श्री रविकिशन ने कहा कि कल मैं हनुमना से रथ यात्रा में शामिल हुआ और रीवा तक आया। इस दौरान चमचमाती सड़कें देख कर दंग रह गया। क्षेत्र में बहुत बढ़िया सड़कें बनी हैं। पहले की तुलना में रीवा शहर भी बदला - बदला नजर आता है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने रीवा के बदवार में 750 मेगावाट का सौर ऊर्जा प्लांट लगा कर वैकल्पिक ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र में ऐतिहासिक काम किया है। कोई भी प्लांट लगने से क्षेत्र का विकास तो होता ही है,  साथ ही स्थानीय युवाओं को रोजगार भी मिलता है। उन्होंने कहा कि रीवा क्षेत्र में विकास के बहुत से काम हुए हैं। विकास का यह सिलसिला आगे भी चलता रहे, इसके लिए एक बार फिर भाजपा को विजय का आशीर्वाद दें। 


जिगनहाई से शुरू हुई जन आशीर्वाद यात्रा 

भारतीय जनता पार्टी द्वारा विंध्य क्षेत्र में निकाली जा रही जन आशीर्वाद यात्रा शनिवार को गुढ़ विधानसभा के जोगिनिहाई से शुरू हुई। जनआशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते,  अभिनेता एवं सांसद गोरखपुर श्री रवि किशन, प्रदेश सरकार के मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल मंत्री, सांसद श्री जनार्दन मिश्रा, श्री गणेश सिंह,  जिलाध्यक्ष श्री अजय सिंह,  प्रदेश मंत्री श्री राजेश पाण्डेय एवं प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्री अनिल पटेल ने किया।  यात्रा मे सैकड़ों कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक शामिल हुए। इस दौरान यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया एवं समूचा वातावरण भारत माता की जय, सनातन धर्म की जय, जय श्री राम  के उदघोष से गूंज उठा।


No comments:

Post a Comment

Pages