Breaking

19 October 2023

प्रदेश के मन में मोदी है और मोदी के मन में एमपी है

भाजपा ने प्रचार के लिए रवाना किए हाईटेक चुनावी रथ



भोपाल - प्रदेश भर में चुनाव प्रचार के लिए बीजेपी ने डिजिटल रथ को जारी किया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश अध्यक्ष ने मिलकर डिजिटल रथों का पूजन किया। मध्य प्रदेश के 230 विधानसभा क्षेत्र में चुनाव के रथ जाएंगे। बीजेपी सरकार की योजनाओं का खाका लेकर चुनावी रथों को रवाना किया गया है। 

भोपालइंदौर, ग्वालियर,रीवा, जबलपुर संभाग के सभी जिलों में चुनावी रथ जाएंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश को बीमारू राज्य बना दिया था। 2003 से हम लगातार काम कर रहे हैं। 2014 से प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व मध्य प्रदेश आगे बढ़ रहा है। देश के और प्रदेश के मन में मोदी है और मोदी के मन में एमपी है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर निशाना चाहते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कुछ लोग तांत्रिक क्रियाएं कर रहे हैं। शमशान घाट पर तांत्रिक क्रियाएं कर रहे हैं। कांग्रेस ने योजनाएं बंद करके प्राप्त किया। अब शमशान घाट में कांग्रेसी तंत्र क्रियाएं करवा रहे हैं उन्हें अपने आप पर विश्वास नहीं है। बीजेपी जन कल्याण का काम कर रही है प्रदेश के विकास का संकल्प लिया। हम जनता को अपने काम बता रहे हैं और कुछ लोग शमशान घाट पर तांत्रिक क्रियाएं कर रहे हैं, यह लोकतंत्र है। लोकतंत्र में साधना और उपासना अगर किसी की होती है तो जनता की होती है। लोकतंत्र, जनता के विश्वास को जीतने का माध्यम है। जनता की सेवा करो, प्रदेश का विकास करो, लोगों का कल्याण करो। हमने किया है इसलिए जनता से वोट मांगने जा रहे हैं। तुम श्मशान घाट में पूजा करने वालों कैसे भला होगा देश में, प्रदेश का, प्रदेश की जनता का, अरे पूजा होती है तो सात्विक पूजा करो ना महाकाल महाराज के दरबार में। मुझे तकलीफ और आश्चर्य होता है कि तांत्रिक क्रियाएं करा रहे है। इसका मतलब अपने ऊपर भरोसा ही नहीं है। जनता को लूटा और बर्बाद किया है। 


No comments:

Post a Comment

Pages