Breaking

10 October 2023

कांग्रेस का हाथ जिहादियों के साथः विष्णुदत्त शर्मा


 भोपाल। इजराइल पर आतंकियों के बर्बर हमले से देश की जनता स्तब्ध है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने इस हमले पर पर दुख व्यक्त किया है और इस संकट की घड़ी में इजराइल के साथ एकजुटता प्रदर्शित की है। लेकिन ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि सिर्फ तुष्टिकरण की राजनीति के चलते कांग्रेस इस मामले में देश के अधिकृत स्टेंड से अलग जा रही है और कांग्रेस वर्किंग कमेटी ने आतंकियों के समर्थन में एक प्रस्ताव पारित किया है। कांग्रेस का यह रवैया नया नहीं है, बल्कि कांग्रेस का हाथ हमेशा से आतंकवादियों, नक्सलवादियों और जिहादियों के साथ रहा है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने बंसल वन स्थित मीडिया सेंटर में पत्रकारां से चर्चा के दौरान कही। श्री शर्मा ने कांग्रेस के इस रवैये की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि आने वाले चुनाव में जनता ही कांग्रेस की इस समस्या का इलाज करेगी। 

हमेशा देश विरोधियों के साथ खड़ी रही कांग्रेस

प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि देश विरोधियों, आतंकवादियों के प्रति हमदर्दी कांग्रेस की पुरानी आदत है। जो देश के लिए खतरनाक हैं, देश पर हमला करते हैं, कांग्रेस उनके लिए प्रेम दिखाती रही है। कांग्रेस के लोग वैश्विक आतंकवादी ओसामा बिन लादेन को ओसामा जी कहते हैं, तो मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद को हाफिज साहब कहते हैं। श्री शर्मा ने कहा कि दिल्ली में बाटला हाउस एनकाउंटर में मारे गए आतंकियों के लिए सोनिया गांधी ने जहां लगातार आंसू बहाए, वहीं, मि. बंटाढार दिग्विजयसिंह तो उस मुठभेड़ को ही फर्जी बताते रहे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोगों ने सिमी को समर्थन दिया, कर्नाटक चुनाव के समय पीएफआई को समर्थन दिया। मुंबई हमले में अनगिनत बेगुनाहों को मारने वाले आतंकी कसाब के प्रति कांग्रेस का नरम रुख किसी से छिपा नहीं है। श्री शर्मा ने कहा कि भारतमाता के टुकड़े करने के नारे लगाने वाले टुकड़े-टुकड़े गैंग के सदस्यों को राहुल गांधी गले लगाते हैं और उन्हें कांग्रेस में पद दिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस वो पार्टी है, जो कुख्यात आतंकी यासीन मलिक के स्वागत में दिल्ली में रेड कॉर्पेट बिछाती रही है, तो जाकिर नाइक से चंदा लेती रही है। मि. बंटाढार देश को हिंदू आतंकवाद से खतरा बताते हैं और जाकिर नाइक को शांतिदूत कहते हैं। श्री शर्मा ने कहा कि हिंदुओं का विरोध, हिंदू संस्कृति के मानबिंदुओं का विरोध कांग्रेस की आदत रही है। 


No comments:

Post a Comment

Pages