Breaking

07 November 2023

भाजपा का प्रत्याशी कमल फूल बूथ का कार्यकर्ता ही चाणक्य - विष्णुदत्त शर्मा


भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की कोई ताकत है तो वह बूथ पर बैठा हमारा कार्यकर्ता है। चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी तो निमित्त मात्र होते हैं, प्रत्याशी के साथ हमारा बूथ का कार्यकर्ता ही चुनाव लड़ता है। क्योंकि बूथ का कार्यकर्ता ही चाणक्य होता है। भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी कमल का फूल होता है, हमारे बूथ कार्यकर्तागण एक प्रत्याशी के रूप में परिश्रम कर अपने बूथ विजय के संकल्प को साकार करते हैं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि कार्यकर्ताओं के परिश्रम से उमरिया और शहडोल जिले में भाजपा प्रचण्ड बहुमत से विजयी होगी। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने उमरिया और शहडोल में जिला कार्यालय का उद्घाटन कर कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने बूथ कार्यकर्ताओं को बूथ विजय का संकल्प दिलाया। प्रदेश अध्यक्ष ने विजयराघौगढ और बडवारा में भी कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। 

विपक्षी भी मानते है भाजपा कार्यकर्ता की ताकत

प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि बूथ अध्यक्ष, महामंत्री और बीएलए कार्यकर्ता ही हमारा उम्मीदवार है। यही भाजपा की असली ताकत है। आज भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल बना है। जिसके कारण हमारी ताकत और मजबूत हुई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूछते हुए कहा कि अब बताएं कितनी ताकत किसी भी राजनैतिक दल के पास है क्या? कार्यकर्ताओं ने जवाब में कहा कि भाजपा की ताकत सबसे बडी है। प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि भाजपा की इस ताकत को सारे विपक्षी दल मानते है। कमलनाथ अपने भाषणों में कहते है कि उनका मुकाबला भाजपा संगठन से है। कमलनाथ का यह कथन ही भाजपा कार्यकर्ताओं को दर्शाता है। 

नवनिर्मित कार्यालय से पार्टी के काम को विस्तार मिलेगा

उमरिया और शहडोल में जिला कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि कार्यालय कार्यकर्ताओं के लिए संगठन की रीति-नीति के निर्धारण का प्रमुख केन्द्र होता है, कार्यालय के निर्माण से आपके जिले में पार्टी के काम को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि श्री अमित शाह जी के अध्यक्षीय कार्यकाल के दौरान प्रत्येक जिले में कार्यालय बनाने की योजना शुरू की थी। मुझे कहते हुए गर्व है कि मध्यप्रदेश में एक-दो जिलों को छोड़कर सभी जिलों में भाजपा के कार्यालय बनकर तैयार हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय अब तकनीकी युक्त और आधुनिक हो रहे हैं, ताकि संगठन के कार्यक्रमों का क्रियान्वयन और बेहतर तरीके से पूर्ण हो सके। श्री शर्मा ने कहा कि नवनिर्मित कार्यालय भारतीय जनता पार्टी के काम की दृष्टि से एक बड़ा केंद्र बनेगा और पूरे जिले में भारतीय जनता पार्टी के काम को और विस्तार मिलेगा। 


No comments:

Post a Comment

Pages