Breaking

09 November 2023

विरोध, प्रदर्शन कर नीतिश कुमार का फूंका पुतला


भोपाल । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बिहार विधानसभा में महिलाओं के प्रति की गई अमर्यादित भाषा को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने कड़ा ऐतराज जताया है। आज नीतिश कुमार की अमर्यादित भाषा को लेकर प्रदेश के जिला मुख्यालयों पर धरना देकर नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी बहनों ने नीतीश कुमार के खिलाफ नारेबाजी कर उनसे इस्तीफे की मांग की। भाजपा महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया बैतूल जिले के मुलताई में विरोध प्रदर्शन में शामिल हुई। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का बयान निर्लज्जता से भरा हुआ है। एक राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा लोकतंत्र के मंदिर में जिस तरह की बात कही गयी वह बेहद आपत्तिजनक तो है ही साथ ही नीतीश कुमार की घटिया मानसिकता को भी उजागर करती है।


No comments:

Post a Comment

Pages