Breaking

04 November 2023

विकास कैसे किया जाता है यह मध्यप्रदेश सरकार से सीख रही दुनिया


 भिंड। भारत को आजादी मिलने के बाद करीब 50 साल तक कांग्रेस पार्टी ने मध्यप्रदेश में हुकूमत की है। कांग्रेस 50 साल के शासनकाल में भी मध्यप्रदेश को विकसित राज्य नहीं बना सकी। जबकि भारतीय जनता पार्टी ने कुछ सालों में ही मध्यप्रदेश को विकसित राज्य बना दिया है। कांग्रेस के शासनकाल में दुनियाभर में मध्यप्रदेश की छवि भारत के बीमारू राज्य के रूप में होती थी। आज दुनिया में कहा जाता है कि विकास कैसे करना है, कैसे किया जाता है तो मध्य प्रदेश की सरकार से सीखिए। मध्यप्रदेश देश का इकलौता राज्य है, जहां औद्योगिक विकास दर 24 प्रतिशत है। लाल सिंह आर्य को तीन बार गोहद की जनता ने चुनाव जिताया है, इस बाद चौका मारकर श्री लाल सिंह आर्य को प्रचंड बहुमत से चुनाव जिताकर भाजपा को आशीर्वाद दीजिए। यह बात रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी ने भिंड जिले के गोहद विधानसभा क्षेत्र के खनेता में पार्टी प्रत्याशी श्री लाल सिंह आर्य के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कही। केंद्रीय मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने गोहद, मेहगांव और अटेर विधानसभा क्षेत्र में रथ सभाओं व सभाओं को भी संबोधित किया है। श्री सिंह ने गोहद विधानसभा क्षेत्र के खनेता से छीमका तक रोड शो किया, जहां जगह-जगह उनका स्वागत किया गया। 

सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने जितनी ईमानदारी से कार्य किया है, उसकी जितनी भी सराहना की जाए कम है। 2003 में कांग्रेस की सरकार के समय मध्यप्रदेश में प्रति व्यक्ति आय 11,700 रूपए थी। शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री बनने के बाद मध्यप्रदेश का इतना विकास किया कि आज प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय एक लाख 40 हजार रूपए हो गई है। यह मध्यप्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि है। भारत का इकलौता राज्य मध्यप्रदेश है, जहां औद्योगिक विकास दर 24 प्रतिशत हो गई है, यह सामान्य बात नहीं है। भाजपा सरकार ने मध्यप्रदेश में ऐतिहासिक कार्य किया है। 

किसानों को नकद राशि देने वाला मध्यप्रदेश देश का इकलौता राज्य

केंद्रीय मंत्री श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी किसान सम्मान निधि के तहत देशभर के करोड़ों किसानों को 6 हजार रूपए प्रति वर्ष दे रहे हैं। लेकिन मध्यप्रदेश देश का इकलौता राज्य है, जहां मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान सरकार की तरफ से किसानों को 6 हजार रूपए प्रति वर्ष दिया जा रहा है। इस तरह मध्यप्रदेश के 80 लाख से अधिक किसानों को प्रति वर्ष 12 हजार रूपए भाजपा की डबल इंजन की सरकार दे रही है। 


No comments:

Post a Comment

Pages