Breaking

13 December 2023

हार को लेकर कांग्रेस में जवाबदेही तय करने की मांग


 भोपाल - मध्य प्रदेश में कांग्रेस अब अपने नए नेता प्रतिपक्ष की तलाश कर रही है। इस रेस में कई नाम सामने है। बैठक से पहले सीनियर विधायक को पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा कि बदलाव जरूरी है। 

हार जीत दोनों की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। अकाउंटबिल्टी जब तक तय नहीं होगी, तब तक बदलाव संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने मध्य प्रदेश में नया प्रयोग किया है। ओबीसी यादव मुख्यमंत्री बनाए जाने के पीछे उत्तर प्रदेश बिहार में संदेश दिया गया। छत्तीसगढ़ में आदिवासी वर्ग को मुख्यमंत्री बनाया। कांग्रेस में अब एक नई परंपरा शुरू हुई है। एक पोस्ट एक पर्सन, इसी के हिसाब से नेता प्रतिपक्ष का चयन भी होगा। कल सभी विधायकों को बुलाया गया है। रणदीप सुरजेवाला, भंवर जितेंद्र सिंह भोपाल में चर्चा करेंगे। विधायकों से बातचीत करके और अगर चुनाव की स्थिति बनती है तो वह भी कराया जाएगा। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बयान पर कहा कि बीजेपी ने उन्हें 18 साल तक मुख्यमंत्री बनाया। अब उन्हें और क्या चाहिए था। बीजेपी ने नया प्रयोग करते हुए किसी अन्य व्यक्ति को मौका दिया है इसे स्वीकार करना चाहिए। 


No comments:

Post a Comment

Pages