Breaking

17 July 2022

शुरुआती नतीजों में कांग्रेस आगे, 17 वार्डों में बनाई बढ़त, भाजपा सिर्फ 14 में आगे

भोपाल में मतों की गिनती का काम शुरू हो गया है। प्रत्याशियों की मौजूदगी में स्ट्रॉन्ग रूम खोला गया। उसके बाद डाक मतपत्रों की गिनती शुरू हुई।  दस बजे तक भोपाल के वार्ड नंबर आठ से बीजेपी 205 वोट से आगे चल रही है.। दो राउंड पूरे होने के बाद वार्ड नंबर 22, 23, 34 और 42 में कांग्रेस प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।  शुरुआती रुझानों में 85 वार्डों में से भाजपा को 14 और कांग्रेस को 17 वार्डों में बढ़त मिली है।



भोपाल में अरेरा हिल्स स्थित पुरानी जेल में सुबह नौ बजे से नगर निगम के 85 वार्डों के 2160 पोलिंग बूथों पर 6 जुलाई को डाले गए वोटों की गिनती शुरू होगी। सबसे पहले डाक मतपत्र गिने जाएंगे। सुबह 9.30 बजे से ईवीएम के वोटों की गिनती होगी। सभी वार्डों की एक साथ गिनती होगी। महापौर उम्मीदवारों के वोट भी साथ में ही गिने जाएंगे। महापौर के रुझान मिलने की शुरुआत दोपहर 12 बजे से हो जाएगी। रात नौ बजे तक पूरे रिजल्ट जारी हो जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश लवानिया ने बताया कि आठ महापौर प्रत्याशी और 398 पार्षद पद के उम्मीदवार चुनाव मैदान हैं। सबसे पहला चुनाव परिणाम हुजूर विधानसभा के वार्ड तीन का आएगा, क्योंकि यहां पर पोलिंग बूथों की संख्या सबसे कम 12 है। कुल 148 टेबलों पर गिनती होगी।

दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर 
नगरीय निकाय चुनाव में दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है। भाजपा में स्थानीय नेताओं के साथ पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती तक ने अपने समर्थकों को टिकट दिलाए हैं। कांग्रेस में कमलनाथ व दिग्विजय सिंह के समर्थकों को टिकट मिले हैं। कांग्रेस ने अपने 28 पार्षदों में से सिर्फ 4 को टिकट दिया है। भाजपा ने भी अपने 57 पार्षदों में से सिर्फ 5 को टिकट दिया है। अगली परिषद में ज्यादातर नए चेहरे नजर आएंगे।

रात नौ बजे तक आ जाएंगे सभी नतीजे  
हुजूर के 12 वार्डों के नतीजे गिनती शुरू होने के तीन से चार घंटे के भीतर आ जाएंगे। इसमें वार्ड एक से छह तक और 80 से लेकर 85 तक कोलार के छह वार्ड शामिल हैं। फिर उत्तर व मध्य विधानसभा के नतीजे आना शुरू होंगे। गोविंदपुरा की गिनती सबसे आखिर तक चलेगी, क्योंकि यहां पर सबसे ज्यादा 425 पोलिंग बूथ हैं व 18 वार्ड हैं। यहां के नतीजे रात आठ बजे तक आ जाएंगे। नरेला विधानसभा के नतीजे भी इसी के आसपास आएंगे।
 

No comments:

Post a Comment

Pages