Breaking

14 July 2022

जिला पंचायत चुनाव : 25 जिलों में भाजपा, 11 पर कांग्रेस समर्थित आगे

पंचायत चुनाव में प्रमुख राजनैतिक दलों ने चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों को अपना समर्थन दिया था क्योंकि यह चुनाव दलिये प्रणाली पर नहीं हुए थे आज मतगणना के बाद जिला पंचायत सदस्यों के नतीजे सामने आने लगे हैं। जिला पंचायत में भाजपा-कांग्रेस में कांटे की टक्कर है। ताजा रुझानों में 52 जिलों में से 25 पर BJP और 11 जिलों में कांग्रेस को बहुमत मिला है। प्रदेश के 313 जनपद में 32 पर BJP आगे है, जबकि 6 पर कांग्रेस।



7 साल पहले हुए पंचायत चुनाव की बात करें तो BJP 40 जिला पंचायत बोर्ड में सरकार बनाने में कामयाब रही थी। कांग्रेस को 10 जिलों में जीत मिली थी। तब प्रदेश में 51 ही जिले थे। इस बार निवाड़ी भी जुड़ गया है। टीकमगढ़ की तहसील रहे निवाड़ी को 2018 में जिला बनाया गया था। यानी इस बार कांग्रेस, BJP को पिछली जीत रिपीट करने के लिए कड़ी फाइट दे रही है। पिछली बार के मुकाबले कांग्रेस 11 जिलों पर लगभग कब्जा कर चुकी है। अब जो भी जिले उसके खाते में आएंगे, वो प्लस पॉइंट ही होंगे।

No comments:

Post a Comment

Pages