Breaking

01 July 2022

नेहरू स्टेडियम में बनाए गए 6 वाटर प्रूफ डोम से मतदान सामग्री का होगा वितरण

-कड़ी सुरक्षा में ईवीएम मशीनों की कमिश्निंग का काम अंतिम चरण में 
-कलेक्टर मनीष सिंह ने नेहरू स्टेडियम पहुंचकर सभी तैयारियों का लिया का जायजा


इंदौर। नगर निगम और नगर परिषदों के मतदान के लिए सभी व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त किया जा रहा है। नगर निगम के लिए नेहरू स्टेडियम से 5 जुलाई को सुबह से मतदान सामग्री का वितरण किया जाएगा। हालांकि 5 जुलाई को मौसम विभाग के अनुसार बरसात की संभावना कम ही है लेकिन फिर भी नेहरू स्टेडियम में बरसात से बचने के लिए सारी व्यवस्थाएं की जा रही है। पूरे नेहरू स्टेडियम परिसर में 6 वाटर प्रूफ विशालकाय डोम बनाए गए हैं जिनमें मतदान कर्मियों को मतदाता सामग्री का वितरण किया जाएगा। नेहरू स्टेडियम में कीचड़ की समस्या से बचने के लिए पूरे परिसर में प्लाईवुड की फ्लोरिंग की गई है। भले ही कितना भी पानी बरसे लेकिन मतदान सामग्री वितरण में किसी तरह का व्यवधान पैदा नहीं होगा। वहीं दूसरी ओर मतदान के लिए ईवीएम मशीनों का कमिश्निंग का काम भी नेहरू स्टेडियम में कड़ी सुरक्षा में इन दिनों जोर-शोर से चल रहा है। इस काम में लगभग ढाई सौ कर्मचारी रात दिन लगे हुए हैं। कलेक्टर मनीष सिंह ने नेहरू स्टेडियम पहुंचकर ईवीएम मशीनों की कमिश्निंग कार्य और मतदाता सामग्री वितरण कार्य का की तैयारियों का अवलोकन किया। इस मौके पर उनके साथ अपर कलेक्टर अभय बेडेकर अपर कलेक्टर अजय देव शर्मा सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी मुनीष सिकरवार और अन्य अधिकारी मौजूद थे।

कलेक्टर मनीष सिंह ने बताया कि आने वाले नगरीय निकाय चुनाव के लिए सर्वाधिक इंपोर्टेंट काम है ईवीएम मशीनों का कमीशन यह अति महत्वपूर्ण काम है। कलेक्टर मनीष सिंह ने बताया कि नेहरू स्टेडियम में विधानसभा वार मतदान सामग्री वितरण की व्यवस्था की गई है। हर विधानसभा को एक कलर कोड दिया गया है ईवीएम मशीनें लाने वालों को कार्ड दिए जाएंगे जो इस कलर कोड से मिलते होंगे। उन्होंने बताया कि एक काउंटर से अधिकतम 18 से ज्यादा पोलिंग सेंटरों को मतदान सामग्री नहीं दी जाएगी। जिससे कि काउंटरों पर भीड़ ना हो । उन्होंने बताया कि हर काउंटर के सामने पोलिंग पार्टियों के बैठने के लिए कुर्सियां लगाई जाएंगी। बरसात देखते हुए ईवीएम मशीन की पानी से सुरक्षा के लिए पोलिंग पार्टियों को पॉलिथीन भी दी जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Pages