Breaking

14 July 2022

पं. प्रदीप मिश्र की भोजनशाला का शेड गिरा, भोजनशाला का शेड गिरने से महिला श्रद्धालु की मौत, कई घायल


सीहोर। पंडित प्रदीप मिश्रा के सीहोर स्थित कुबरेश्वर धाम में बुधवार रात बड़ा हादसा हो गया। यहां भोजनशाला का शेड गिर गया। इस हादसे में महिला श्रद्धालु की मौत कुछ लोगों के घायल होने की खबर है।




 घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया है। गुरु पूर्णिमा महोत्सव के चलते हजारों की संख्या में यहां श्रद्धालु मौजूद थे। पुलिस और प्रशासन के अफसर घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। हादसे में उमा बाई नाम की महिला की मौत हो गई। जबकि करीब 8 श्रद्धालु घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि ये प्राकृतिक आपदा है। अचानक तेज हवा आई, उसकी वजह से टेंट गिर गया।
एएसपी गीतेश गर्ग ने बताया कि बुधवार को गुरु पूर्णिमा महोत्सव के चलते हजारों की संख्या में यहां श्रद्धालु मौजूद थे। यहां शिव पुराण कथा भी चल रही है। रात को भोजन शाला का शेड गिर गया। हालांकि वहां बहुत ज्यादा लोग मौजूद नहीं थे। पुलिस और प्रशासन के अफसर भी मौके पर पहुंच गए। घायलों का हालचाल जानने के लिए पंडित प्रदीप मिश्रा भी अस्पताल पहुंचे। विधायक सुदेश राय, कलेक्टर चन्द्रमोहन ठाकुर, एसपी मयंक अवस्थी सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर घायलों को भोपाल रेफर किया गया है।

No comments:

Post a Comment

Pages