Breaking

14 July 2022

मुख्यमंत्री गुरु पूर्णिमा पर करुणाधाम आश्रम पहुंचे

 भोपाल. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर नेहरू नगर स्थित करुणाधाम आश्रम जाकर गुरु पूर्णिमा पर्व में हिस्सा लिया। उन्होंने आश्रम स्थित मंदिर में माथा टेककर नमन किया।


 मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आश्रम के स्वामी सुदेश शांडिल्य महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री चौहान की धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह चौहान भी उपस्थित थीं।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि गुरु हमारे जीवन को संवार देते हैं। हमारी प्राथमिकता यह होना चाहिए कि अपना जीवन सफल और सार्थक कैसे करें। गुरु हमें सही दिशा और जीवन का मार्ग दिखाते हैं।  उन्होंने गुरु की महिमा से जुड़ा एक प्रसंग भी सुनाया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने उपस्थित श्रद्धालुओं को गुरु पूर्णिमा पर्व की शुभकामनाएं दीं। 

करुणाधाम आश्रम के स्वामी सुदेश शांडिल्य ने कहा कि जब हम गुरु के दर्शन करते हैं या पावन स्थल पर पहुंचते हैं तो आसपास का वातावरण सकारात्मक और ईश्वरमय होता है। स्वामी जी ने मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा पृथ्वी की रक्षा के विचार और प्रतिदिन पौधे लगाने के कार्य की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि लाखों लोग ऐसे कार्यों से प्रेरणा लेते हैं। 


No comments:

Post a Comment

Pages