Breaking

14 November 2022

हिमाचल में कांग्रेस को मिल रहा प्रचंड बहुमत:नरेश चौहान बोले- दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाएंगे; 10 गारंटियों पर जताया भरोसा

 


हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस दो तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष नरेश चौहान ने कहा कि राज्य में इस बार रिकार्ड मतदान हुआ है। यह मतदान सत्ता विरोधी है। उन्होंने दावा किया कि इतनी बंपर वोटिंग स्पष्ट संकेत है कांग्रेस को प्रचंड बहुमत मिलने जा रहा है।

नरेश चौहान ने कहा कि समाज का हर एक वर्ग सत्तारूढ़ भाजपा सरकार से नाराज था। OPS के कारण कर्मचारी मायूस थे। सेब बागवानों ने अपने हको के लिए लंबी लड़ाई लड़ी। आम जनता भी महंगाई की वजह से परेशान रही। जनता का सारा रोष मतदान के दौरान साफ तौर पर झलक रहा है।

सरकार बनने पर सभी वादे पूरे करेंगी कांग्रेस: चौहान

नरेश चौहान ने कहा कि कांग्रेस ने आम जनता के सामने 10 गारंटियां रखी है। उस पर विश्वास करते हुए प्रदेशवासियों ने कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया है। उन्होंने कहा कि जो भी गांरटियां कांग्रेस ने जनता को दी है, उन्हें सरकार बनने पर पूरा किया जाएगा।

जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उन्हें किया याद

देश के पहले प्रधानमंत्री स्व. पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती सोमवार को कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन शिमला में उसने श्रद्वा सुमन अर्पित किए। इस मौके पर प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू के देश की आजादी और इसके निर्माण के योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता। देश हमेशा उनके उल्लेखनीय योगदान का ऋणी रहेगा।

No comments:

Post a Comment

Pages