Breaking

07 November 2022

धर्मशाला में इंदु गोस्वामी का कांग्रेस पर तंज:बोली- पिछली सरकारों ने जनता को जन कल्याण के सपने दिखाकर किया छल

 


हिमाचल में विधानसभा चुनाव को लेकर पारा हाई है। पार्टियों के स्टार प्रचार और स्थानीय नेता हिमाचल में ढेरा जमाए हुए हैं। ऐसे में हिमाचल से राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय महिला महामंत्री इंदू गोस्वामी ने सोमवार को धर्मशाला में प्रेसवार्ता की और कहा कि देश में इतने लंबे समय तक सत्ता में रही कांग्रेस की सरकारों ने यदि देश में थोड़ा-थोड़ा भी विकास किया होता तो, आज देश व हिमाचल प्रदेश विकास के मामले में बहुत आगे होते। लेकिन कांग्रेस की सरकारों ने केवल जनता को जन कल्याण के सपने दिखाकर केवल छल ही किया है।

'भाजपा ने पिछले 5 सालों में विकास की नई गाथा लिखी'

उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपना संकल्प पत्र जारी किया है। 5 वर्ष के भाजपा के कार्यकाल में प्रदेश के हर वर्ग व क्षेत्र में विकास की नई गाथा लिखी है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि इतने लंबे समय के बाद भी यदि लोगों को सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास, जल, बिजली, शौचालय आदि आधारभूत सुविधाएं वर्तमान में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देनी पड़ रही हैं, तो कांग्रेस ने इतने साल क्या किया।

इंदू गोस्वामी ने कहा कि ग्रामीण [प्रयत्न को सशक्त करने के उद्देश्य एवं महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रदेश में महिलाओं के लिए होम स्टे योजना लेकर आए हैं इसमें महिलाओं को बिना ब्याज के ऋण दिया जाएगा। भाजपा सरकार राज्य में वक्फ की संपत्तियों का सर्वेक्षण कराएगी, ताकि उनके गैरकानूनी इस्तेमाल को रोका जाए।

महिलाओं को 33 प्रतिशत नौकरियों में आरक्षण देंगे
राज्य सभा सांसद ने कहा स्त्री संकल्प पत्र जोड़ा गया है। जिसमें सीएम शगुन की राशि 31 हजार से बढ़ाकर 51 हजार रुपए की जाएगी। छात्राओं को साइकिल और स्कूटी देने का वादा किया है। भाजपा की सरकार बनने पर लोगों को 3 मुफ्त LPG सिलिंडर दिए जाएंगे। उचित मूल्य की दुकानों से चारा दिलाएंगे। स्त्री शक्ति कार्ड सभी महिलाओं को पहुंचाए जाएंगे।

हर जिले में 2 गर्ल्स हॉस्टल बनेंगे। महिलाओं को सरकारी नौकरी में 33 फीसदी आरक्षण देंगे। इंदू गोस्वामी ने कहा कि भाजपा ने घोषणा पत्र को संकल्प पत्र - 2022 नाम दिया है। पिछले चुनाव में इसे स्वर्णिम दृष्टिपत्र नाम दिया गया था।

No comments:

Post a Comment

Pages