Breaking

07 November 2022

कांग्रेस नेता बोले- हिंदू शब्द का अर्थ बहुत गंदा:यह फारसी से आया; भाजपा ने बयान को उकसाने वाला बताया

 


कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सतीश लक्ष्मणराव जारकीहोली ने कहा है कि हिंदू शब्द का मतलब बहुत गंदा होता है। उनके इस बयान से विवाद पैदा हो गया है। भाजपा ने उनके बयान को हिंदुओं का अपमान और उकसाने वाला बताया है। वहीं कांग्रेस ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।

जारकीहोली ने रविवार को बेलागावी जिले के एक कार्यक्रम में यह बात कही। उन्होंने कहा कि- वे हिंदू धर्म की बात करते हैं... हिंदू शब्द कहां से आ गया? यह हमारा है क्या? यह तो पर्शियन (फारस) का है। ईरान, इराक, उज्बेकिस्तान, कजाकिस्तान का है। फिर हिंदू शब्द आपका कैसे हो गया? इस पर विस्तार से चर्चा की जाना चाहिए।

जारकीहोली ने कहा कि अभी वॉट्सऐप और विकीपीडिया पर देखो। आपका नहीं है यह शब्द। फिर आपने उसे इतना सिर पर क्यों चढ़ा रखा है। यह मैं नहीं कह रहा। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। मालूम हो कि जारकीहोली कर्नाटक सरकार में पूर्व मंत्री रह चुके हैं।

बीजेपी ने बताया वोट बैंक का उद्योग
बीजेपी ने इस बयान को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है और इसे वोट बैंक का उद्योग करार दिया है। बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, 'शिवराज पाटिल के बाद अब कर्नाटक कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सतीश जारकीहोली ने हिंदुओं को भड़काते और उनका अपमान किया है। ये संयोग नहीं है। वोट बैंक का उद्योग है।'

विश्व हिंदू परिषद ने बताया डूबती हुई नैया
विश्व हिंदू परिषद के नेता विनोद बंसल ने कहा, 'कांग्रेस अब डूबती नैया है। अब इसका कोई खेवैया नहीं है।'

कांग्रेस बोली- हम बयान की निंदा करते हैं
कांग्रेस महासचिव और कर्नाटक के प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि जारकीहोली का बयान दुर्भाग्यपूर्ण और खारिज किए जाने लायक है। हम भी इसकी निंदा करते हैं। हिंदुत्व एक जीने का अंदाज है और एक सभ्यता है। कांग्रेस हर धर्म को सम्मान देती है।

No comments:

Post a Comment

Pages