Breaking

20 December 2022

अमेरिकी संसद में हिंसा के जिम्मेदार ट्रम्प:1000 चश्मदीदों के बयान के बाद जांच कमेटी बोली- राजद्रोह का केस चले...ट्रम्प बोले- सब फर्जी


यूएस कैपिटल हिल (अमेरिकी संसद) हिंसा मामले में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जांच कर रही कांग्रेस कमेटी ने ट्रम्प को दोषी ठहराया है। यह हिंसा 6 जनवरी 2021 को अमेरिका में राष्ट्रपति की शपथ के पहले हुई थी। ट्रम्प के हजारों समर्थक संसद भवन में घुस गए थे। तोड़फोड़ और आगजनी की थी।


इस कमेटी ने सोमवार को अपनी 154 पेज की रिपोर्ट में ट्रम्प के खिलाफ क्रिमिनल केस चलाने की सिफारिश की। इसके लिए 1000 चश्मदीदों के बयान दर्ज किए गए थे।


ट्रम्प ने सभी आरोप खारिज किए

ट्रम्प ने खुद पर लगे सभी आरोपों को खारिज कर दिया। उन्होंने ट्रुथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में कहा- मुझपर लगे सभी आरोप झूठे हैं। जांच कमेटी जिस मामले की जांच कर रही है, इस पर पहले भी इम्पीचमेंट के रूप में मुकदमा चलाया जा चुका है। एक बार फिर वही आरोप लगाना मुझे और रिपब्लिकन पार्टी को साइडलाइन करने की साजिश है।


पहले जानते हैं, कमेटी ने क्या आरोप लगाए


2021 में हजारों ट्रम्प समर्थक अमेरिकी संसद में घुस गए थे। इन्होंने राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों को रद्द करने की मांग की। बाद में सुरक्षाबलों ने इन्हें खदेड़ दिया था।

न्यूज एजेंसी AFP की रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस कमेटी ने ट्रम्प पर विद्रोह भड़काने, आधिकारिक कार्रवाई में बाधा डालने, साजिश रचने, झूठे बयान देने और सरकार को धोखा देने के आरोप लगाए हैं। इसके साथ राष्ट्रपति चुनाव में हार के फैसले को पलटने, टैक्स से जुड़े मामले छिपाने और व्हाइट हाउस से गुप्त दस्तावेज ले जाने के मामलों की जांच भी की जा रही है।


आगे क्या होगा

जांच कमेटी की रिपोर्ट में की गई सिफारिश को मानना कंपलसरी नहीं है। यह एक रिकमेंडेशन है। इसका मतलब कि ट्रम्प पर राजद्रोह का मुकदमा चलाया जाएगा या नहीं, इसका फैसला जस्टिस डिपार्टमेंट करेगा।


जांच कमेटी 18 महीने पहले बनी थी

कमेटी का गठन 18 महीने पहले हुआ था। ये ट्रम्प के अलावा उनके 5 साथियों पर लगे आरोपों की भी जांच कर रही है। इन पर भी कैपिटल हिंसा भड़काने की साजिश के आरोप हैं। कमेटी में डेमोक्रेटिक पार्टी के 7 सांसद और रिपब्लिकन पार्टी के 2 सांसद शामिल हैं। इसके चेयरपर्सन बेनी थॉम्पसन हैं। जांच में एक हजार चश्मदीदों के इंटरव्यू लिए गए। साथ ही एक हजार से ज्यादा दस्तावेजों की जांच की गई। इसके बाद 154 पेज की रिपोर्ट में ट्रम्प के खिलाफ सबूत जुटाए गए।


ट्रम्प पर क्या आरोप लगे


हिंसा शुरू होने के 187 मिनट बाद तक ट्रम्प डायनिंग रूम में बैठकर टीवी पर हिंसा देख रहे थे।

ट्रम्प किसी की बात सुनने तैयार नहीं थे। उन्हें कई बार हिंसा रोकने और लोगों को वापस भेजने के लिए कदम उठाने कहा गया था।

ट्रम्प ने कानून प्रवर्तन या राष्ट्रीय सुरक्षा विभाग के प्रमुखों से हिंसा को रोकने के लिए मदद नहीं मांगी।

कमेटी का कहना है कि कैपिटल हिल में ट्रम्प ने दंगों को अंजाम दिया।

कमेटी का कहना है कि कैपिटल हिल में ट्रम्प ने दंगों को अंजाम दिया।

ट्रम्प ये मानने को तैयार नहीं थे कि चुनाव खत्म हो गया है और वे हार गए हैं। हिंसा के एक दिन बाद सामने आए वीडियो में उन्होंने इस बात का जिक्र किया था।

ट्रम्प ने यह कहने से भी इनकार कर दिया था कि भीड़ ने कानून तोड़ा है। उन्होंने भीड़ को देशभक्त बताया। उन्होंने लोगों से कहा कि वे इस दिन को हमेशा याद रखें। ट्रम्प को इस बात का कोई पछतावा नहीं है।

6 जनवरी 2021 को कैपिटल हिल में हिंसा कोई दुर्घटना नहीं थी। यह ट्रम्प का अंतिम स्टैंड था। ट्रम्प ने दंगों को अंजाम दिया और तख्तापलट की कोशिश की।

व्हाइट हाउस के पूर्व वकील पैट सिपोलोन की गवाही के आधार पर समिति ने माना कि व्हाइट हाउस में किसी ने भी हिंसा की निंदा नहीं की।

6 जनवरी 2021 को कैपिटल हिल में क्या हुआ था?


हिंसा में 5 लोगों की मौत हुई थी और 100 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

इस दिन ट्रम्प के समर्थक अमेरिकी संसद में घुस गए थे। उन्होंने हिंसा भड़काई थी, जिसमें 5 लोगों की मौत हुई थी और 100 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। इन समर्थकों को ट्रम्प ने एक ट्वीट में क्रांतिकारी भी बताया था। यह सब 2020 राष्ट्रपति चुनाव के रिजल्ट को बदलने के लिए हुआ था, जिसमें जो बाइडेन की जीत हुई थी।


1. अमेरिका में ट्रम्प का दबदबा घट रहा: रिपब्लिकन पार्टी में ट्रम्प युग खत्म, फ्लोरिडा के गवर्नर पहली पसंद


अमेरिका के राष्ट्रपति रह चुके डोनाल्ड ट्रम्प अब अपनी ही रिपब्लिकन पार्टी में हाशिये पर जा रहे हैं। रिपब्लिकन पार्टी में ट्रम्प युग खात्मे की ओर है। हाल में हुए मिडटर्म चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन, जुमलेबाजी और कोर्ट केस में फंसे होने के कारण ट्रम्प की लोकप्रियता का ग्राफ अपनी ही पार्टी में रसातल में जा पहुंचा है। 


2. सुपरहीरो और एस्ट्रोनॉट की कॉस्टयूम में दिखे ट्रम्प: पैसे कमाने के लिए पूर्व US राष्ट्रपति ने खुद के डिजिटल कार्ड्स रिलीज किए


3. 21 महीने बाद ट्विटर पर ट्रंप: मस्क ने जनता की राय पर अकाउंट बहाल किया


अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ट्विटर पर वापसी हो गई है। ट्विटर के नए बॉस एलन मस्क ने ट्रंप के अकाउंट को बहाल करने पर एक ट्विटर पोल पोस्ट किया था। उन्होंने पूछा था, क्या प्रेसिडेंट ट्रंप का अकाउंट बहाल किया जाना चाहिए। हां या ना।

No comments:

Post a Comment

Pages