Breaking

07 January 2023

विधायक रामेश्वर शर्मा के नागरिक अभिनंदन में उमड़ा जनसैलाब

भोपाल। लंबे समय से जर्जर सड़कों से परेशान संत हिरदाराम नगर की रोड अब चमचमाने लगी हैं। हर ओर पक्की सड़कों के जाल ने क्षेत्र की शोभा में चार चांद लगा दिए हैं। दरअसल कुछ दिन पहले ही विधायक रामेश्वर शर्मा ने क्षेत्र में सार्वजनिक घोषणा करते हुए कहा था कि संत नगर के चप्पे चप्पे को पक्का किया जाएगा जिसके बाद क्षेत्र का मुआयना कर उन सभी मार्गों को सूचीबद्ध किया गया जिनकी सड़कें जर्जर थीं या जहां आवागमन में परेशानी होती थी। सूचीबद्धता के बाद इन सभी सड़कों का निर्माण कराया गया

दरअसल संत नगर प्रदेश का बड़ा व्यावसायिक केंद्र माना जाता है। ऐसे में व्यापारी व उपभोक्ता दोनों को खराब सड़कों के कारण आवागमन में परेशानी होती थी। कई बार सड़क के खस्ताहाल के चलते क्षेत्र में लंबा जाम लग जाता था। इन्हीं सब समस्याओं को लेकर परेशान व्यापारियों और नागरिकों ने विधायक रामेश्वर शर्मा से क्षेत्र की सड़के सुधारने की मांग की थी। जिसके बाद विधायक रामेश्वर शर्मा ने घोषणा की थी। घोषणा पूरी होने पर शनिवार को संत नगर के नागरिकजनों ने विधायक रामेश्वर शर्मा का ऐतिहासिक अभिनंदन किया। इस दौरान संतनगर की नवीन सड़कों पर सैकड़ों स्थानों पर नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर रामेश्वर शर्मा का स्वागत किया। पूरे अभिनंदन समारोह के दौरान संतनगर में जय श्रीराम का उद्घोष गूंजता रहा।

मुख्य मार्ग सहित अंदरूनी गलियों में लगभग 9 किमी तक सड़कों का डामरीकरण किया।

सड़क निर्माण कार्य से पूरे संत नगर में खुशी का माहौल देखने को मिला। सत नगर की मुख्य सड़क के साथ अंदरूनी गलियों में भी छोटी-छोटी सड़कों का डामरीकरण कराया गया है। पूरे संत नगर में अंदरूनी गलियों में लगभग 9 किमी लंबी सड़कों पर डामरीकरण किया गया। इस तरह संत नगर के घर-घर सड़क पहुंचने से उत्साहित नागरिक जनों ने अभिनंदन समारोह आयोजित किया। शनिवार को विधायक रामेश्वर शर्मा का नगर के सामाजिक, व्यावसायिक, शैक्षणिक, संगठनों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेकड़ौ के मंचो के माध्यम से पुष्प वर्षा कर ऐतिहासिक स्वागत किया।

समारोह में विधायक रामेश्वर शर्मा ने सभी नागरिक बन्धुओ का हाथ जोड़ कर अभिवादन किया। संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि संत हिरदाराम नगर सहित हुज़ूर विधानसभा के प्रत्येक नागरिकों का मैं बेटा हूँ। यह रिश्ता मेरी लिए अनमोल है। इसलिए अपना बेटे होने का कर्तव्य निभाने के लिए लगा रहता हूँ। हमारी हुज़ूर विधान सभा विकास के मामले में नंबर वन विधानसभा बने, मेरा सदैव यही प्रयत्न रहता है। सड़क, बिजली, पानी, सीवेज इन सभी मूलभूत सुविधाओं के साथ बेहतर शिक्षा के लिए संसाधन उपलब्ध कराना मेरी प्राथमिकता है। विधानसभा के विकास क्रम में कोलार में सिक्स लेन का निर्माण जारी है, 200 करोड़ से हुज़ूर के हर गांव को नल से जल देने की तैयारी है, संत नगर में आज़ादी के बाद सबसे ज्यादा काम हो रहें है और आगे भी होंगे यह मेरा वचन है। विधायक शर्मा ने कहा कि इस नागरिक अभिनंदन में आप सभी ने मुझे जो स्नेह, प्रेम और आशीर्वाद दिया है इससे मेरी काम करने की ऊर्जा कई गुना बढ़ी है।

हम विकास में भेदभाव नहीं करते।
श्री शर्मा ने कहा की हम विकास में भेदभाव नही करते। न ही हम तोड़ने में विश्वास करते हैं। हमारी विचारधारा जोड़ने वाली है। हम जोड़ने में भरोसा रखते है। इसलिए चाहे घर समर्थक का हो या विरोधी का, हुजूर के हर घर तक सड़क पहुंचाने के लिए मैं प्रतिबद्ध हूँ। उन्होंने आगे कहा कि 500 साल बाद प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के वजह से अयोध्या में श्री राम लला का मंदिर बन रहा है। 2024 जनवरी में हुज़ूर विधान सभा के नागरिक बन्धुओ के साथ श्रीराम लला के दर्शन करने अयोध्या जी जाएंगे।

27 करोड़ से संत नगर में बनेगा फ्लाईओवर 21 जनवरी को सीएम करेंगे भूमि पूजन

विधायक रामेश्वर शर्मा ने बताया कि 21 जनवरी को शहीद हेमू कालानी जी की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। साथ ही दशकों पुरानी संत नगर फाटक रोड पर फ्लाईओवर निर्माण का भूमि पूजन मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी द्वारा किया जाएगा। इस तरह संत नगर सहित संपूर्ण विधानसभा के सर्वांगीण विकास किए बगैर मैं शांति से नहीं बैठूंगा।


No comments:

Post a Comment

Pages