भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की धमकी पर कहा कि यह उनकी कुंठा बोल रही है, मुझे लगता है, कि कभी वह खुद को भावी मुख्यमंत्री बताते हैं। कभी भविष्यवक्ता हो जाते हैं, पंचांग दिखाने लगते हैं, एक कुंठित व्यक्ति ऐसी भाषा बोल सकता है.... देख लूंगा, निपटा दूंगा, पीस दूंगा, कल के बाद परसों आता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कमलनाथ जी, आप बुजुर्ग नेता हैं, कम से कम संयम का परिचय दीजिए। सीएम ने कहा कि, गली में खड़ा कोई कार्यकर्ता ऐसा बोले तो समझ मे आता है, पर कोई सिज़न्नड नेता बोलता है। सिंह ने कहा कि, क्या इनका वचनपत्र ढोंग पत्र है। आजकल वह रोज़ एक ट्वीट कर देते हैं, कर्जा माफ, सबको रोजगार... उनके वचनपत्र के वादे पूरे नहीं किए.... और अब फिर ढोंग कर रहे हैं.....सपने दिखा रहे हैं....और सपने के लिए जो जो लिखना है... लिख दो...करना तो है नहीं.... लेकिन काठ की हांडी एक बार चढ़ती है.... बार बार नही। पुर्व मुख्यमंत्री उमा भारती से मुलाकात पर कहा कि उमा जी मेरी बहन है...सम्मानित नेता हैं। सामाजिक कार्यकर्ता है। उनसे चर्चा और परामर्श लगातार जारी रहता है।
22 January 2023

Home
कमलनाथ कभी भावी मुख्यमंत्री बन जाते हैं, कभी भविष्यवक्ता
कमलनाथ कभी भावी मुख्यमंत्री बन जाते हैं, कभी भविष्यवक्ता
Tags
# मध्यप्रदेश
Share This

About MP24X7
मध्यप्रदेश
देश, मनोरंजन, राजनीति, राज्य, विदेश
मध्यप्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
MP24X7...यानी समय, सत्ता और समाज के बनाए हुए नियम के खिलाफ जाने का मतलब है। सही मायनों में सुधारवाद का वह पथ या रास्ता है। जो अंतिम माना जाता है, लेकिन हम इसे शुरुआत के रूप में ले रहे हैं। सार्थक शुरुआत कितनी कारगर साबित होगी? यह तो भविष्य तय करेगा। फिर भी हम ब्रह्मपथ पर चल पड़े हैं, क्योंकि यह अंतिम पथ नहीं है। सुधारवाद की दिशा में एक छोटा कदम है।.
No comments:
Post a Comment