Breaking

20 January 2023

कमलनाथ ने फिर सरकारी कर्मचारियों को धमकाया


 निवाड़ी। एक दिवसीय दौरे पर निवाड़ी पहुंचे कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जिले के अधिकारियों और पुलिस कर्मचारियों को धमकी भरे लहजे में चेतावनी दी है। कमलनाथ ने साफ कहा कि आठ महीने में हम आप से हिसाब लेंगे। भले ही विधानसभा चुनाव में अभी 8 माह बचे हैं, ऐसे में निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर में राजनीति शुरू हो गई है।

पृथ्वीपुर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने धमकी भरे सख्त लहजे में प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों से अच्छा हिसाब लेने की धमकी दी है। कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कमलनाथ ने साफ कहा कि पुलिस की ज्यादतियां है और झूठे केस चलाए जा रहे है, सही केस में कोई कार्रवाई नहीं और झूठे केस में तुरंत कार्रवाई की जा रही है। कमलनाथ ने कहा कि बुंदेलखंड कृषि पर आधारित क्षेत्र है, किसान, मजदूर, ड्राइवर इनके साथ अन्याय किया जा रहा है। जब कांग्रेस की सरकार बनी थी, तब हमने 15 महीनों में पूरे प्रदेश को नीति और नियत का परिचय दिया। उन्होंने कहा शिवराज सिंह की कलाकारी, शिवराज की नोटंकी पूरे मध्य प्रदेश की जनता समझ रही है। कमलनाथ ने कहा कि शिवराज सिंह यदि झूठ नहीं बोले तो उनका खाना हजम नहीं होता। कमलनाथ की आलोचना ना करे तो उनका खाना हजम नहीं होता। मंच से दी अधिकारी और पुलिस को धमकी मंच से कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कमलनाथ ने कहा कि अधिकारी और पुलिस वाले समझ ले आठ महीनों में चुनाव है, सबका हिसाब लिया जाएगा। कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कमलनाथ ने कहा कि सभी कार्यकर्ता पुलिस और अधिकारियों से डरिएगा मत आक्रामक रहिएगा और बोल देना कि आठ महीने में चुनाव है, उसके बाद हम आपसे हिसाब लेंगे। कमलनाथ ने मंच से अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को चेतावनी देते हुए कहा कि सभी कान खोल कर सुन ले कि उनका अच्छा हिसाब लिया जाएगा भूलना मत।

No comments:

Post a Comment

Pages