Breaking

21 January 2023

नकली नोट थमा ठग रहे हैं सोना


भोपाल।
राजधानी भोपाल में नकली नोटों को देने के बदले में महिलाओं से सोने की ठगी करने वाली एक गैंग सक्रिय है। 

इस गैंग के दो सदस्य महिलाओं से बोलते है, कि उनके पास रुमाल के अंदर चार लाख रुपए रखे हैं। आप अपना सोने का मंगलसूत्र, कान के टाप्स व पायल दे दो और चार लाख रुपए ले लो। महिलाएं इनकी बातों में आजाती है और सारे जेवर उतारकर दे देती है। गैंग के सदस्य रुमाल में जेवरात लपेट कर निकल जाते है। जब महिलाएं रुमाल निकाल कर देखती है, तो उसमे नकली नोट मिलते है। इस तरह की भोपाल में चार वारदातें हो चुकी है। ये गैंग इलाका बदल बदल कर वारदातों को अंजाम दे रही है। हाल ही टीटी नगर थाना क्षेत्र में भी ऐसी ही वारदात हुई है। हालंकि पुलिस को आरोपियों के सीसीटीवी हाथ लगे है। जिसमे के एक महिला एक पुरुष और एक बच्चा भी आरोपियों के साथ शामिल है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बता दें की मामले में क्राइम ब्रांच भी जांच कर रही है। पुलिस को कई सीसीटीवी फुटेज हाथ लगे है। लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नही मिला है। 


No comments:

Post a Comment

Pages