Breaking

06 January 2023

प्लास्टिक वेस्ट से बनेंगी प्रदेश में सड़कें

 प्रदूषण से मिलेगा छुटकारा, पर्यावरण होगा साफ


भोपाल। केंद्र सरकार ने देश में सिंगल यूज प्लास्टिक को बैन किया हुआ। सरकार के इस कदम से न केवल प्रदूषण से छुटकारा मिला है, बल्कि पर्यावरण को स्वच्छ रखने में मदद मिल रही है। इस बीच मध्य प्रदेश ने अन्य राज्यों की तर्ज पर प्लास्टिक कचरे से निपटने की आकर्षक योजना तैयार की है।
राजधानी समेत प्रदेश के जिलों में अब प्लास्टिक वाली सड़क बनने जा रही है। सरकार डामर की सड़कों को बनाने में अनिवार्य रूप से प्लास्टिक वेस्ट का उपयोग करेगी। शुक्रवार को जिला पंचायत सभागार में प्लास्टिक वेस्ट पदार्थ उपयोग के लिए भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय और मप्र पंचायत विभाग के बीच एमओयू साइन हुआ। मंत्रालय की सचिव विनी महाजन और जिला पंचायत सीईओ ऋतुराज सिंह ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। एमओयू पर हस्ताक्षर होने के बाद मध्यप्रदेश में प्लास्टिक वेस्ट से सड़क निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। जल्द ही उसको लेकर प्रदेश की सड़कों पर कार्य देखने को मिलेगा। भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय की सचिव विनी महाजन का कहना है कि, यह देखकर यह बहुत खुशी हुई कि कैसे गांव-गांव में ठोस और तरल कचरे का प्रबंध किया जा रहा है, खास तौर पर यहां पर ई-रिक्शा लेकर घरों से कचरा उठाकर, उसे अलग अलग कर एकत्रित किया जा रहा है क्योंकि कचरे को अलग अलग करना बहुत जरूरी है। जो खाने-पीने का वेस्ट है वह अलग, प्लास्टिक वह अलग, मेटल और ऑर्गेनिक कचरा अलग कर उसका प्रबंधन किया जा रहा है। इससे हम कचरे से कंचन की ओर बढ़ सकते हैं और इसी श्रृंखला में प्लास्टिक वेस्ट पदार्थ के उपयोग उपयोग को लेकर के एमओयू किया गया है। प्लास्टिक वेस्ट से ग्रामीण सड़कों का निर्माण किया जाएगा। यह बहुत ही अच्छा कदम है, देश के हर कोने में हम इसको लेकर के सुझाव दे रहे हैं यह प्रशंसनीय है। इसके लिए मैं सभी ग्रामीण अंचल के लोगों सहित अधिकारियों और विभाग को बधाई देती हूं। जिला पंचायत सीईओ ऋतुराज सिंह ने बताया कि, ग्रामीण अंचलों में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत जो सड़कों का निर्माण हो रहा है उसमें प्लास्टिक का उपयोग किया जा रहा है। एमपी आरआरडीए के साथ एमओयू साइन किया गया है। ईटखेड़ी में जो प्रोसेस प्लास्टिक वेस्ट है उसको आरआरडीए के कांट्रेक्टर परचेस कर पाएंगे। बता दें कि, प्लास्टिक वेस्ट के उपयोग से बनने वाली सड़कें आम सड़कों से अधिक मज़बूत होती हैं। इनकी पानी रोकने की क्षमता भी अधिक होती है। यही कारण है कि अब शहरो के साथ ग्रामीण अंचलों में भी बनने वाली सड़कों में प्लास्टिक वेस्ट पदार्थों का इस्तेमाल होने लगा है।

No comments:

Post a Comment

Pages